रक्षाबंधन के दिन चंद्र ग्रहण का साया, राखी बांधने से पहले जान लें ये बात

ADVERTISEMENT

Google CTA
1

1/6

साल 2026 का रक्षाबंधन पर्व इस बार काफी खास रहने वाला है. इस साल सावन पूर्णिमा के पावन अवसर पर खगोलीय मंडल में एक बड़ी हलचल देखने को मिलेगी. दरअसल, 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन के ही दिन साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. त्योहार के दिन ग्रहण पड़ने की खबर से लोगों में यह चिंता है कि क्या इस दौरान राखी बांधना शुभ होगा या नहीं.

2

2/6

ग्रहण का समय और स्वरूप
पंचांग के मुताबिक, यह एक आंशिक चंद्र ग्रहण होगा. यह खगोलीय घटना 28 अगस्त की सुबह लगभग 08:04 बजे शुरू होगी. ग्रहण अपने चरम पर सुबह 09:42 बजे से 09:43 बजे के बीच पहुंचेगा. इसके बाद आंशिक ग्रहण सुबह 11:21 बजे समाप्त होगा, जबकि उपछाया ग्रहण दोपहर 12:31 बजे पूरी तरह खत्म हो जाएगा.

3

3/6

क्या भारत में दिखेगा यह ग्रहण?
ग्रहण को लेकर सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि यह भारत में नजर नहीं आएगा. यह खगोलीय घटना भारतीय समय के अनुसार दिन के समय घटित हो रही है. इस कारण भारत के लोग इसे नहीं देख पाएंगे. यह ग्रहण मुख्य रूप से यूरोप, अफ्रीका, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर और अंटार्कटिका के क्षेत्रों में ही दिखाई देगा.
 

4

4/6

सूतक काल और रक्षाबंधन पर असर
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण से 9 घंटे पहले शुरू होता है. सूतक काल में पूजा-पाठ और मांगलिक कार्य वर्जित माने जाते हैं. हालांकि, यह चंद्र ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं है. इस वजह से देश में इसका सूतक काल बिल्कुल भी मान्य नहीं रहेगा.

5

5/6

इसका मतलब यह है कि रक्षाबंधन का त्योहार बिना किसी धार्मिक रुकावट के मनाया जा सकेगा. बहनें बिना किसी मनमुटाव या डर के अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांध सकती हैं. हालांकि, किसी भी शुभ कार्य को करते समय राहुकाल और भद्रा काल का ध्यान रखना बेहतर माना जाता है.
 

6

6/6

राशि और नक्षत्र पर प्रभाव
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह चंद्र ग्रहण कुंभ राशि में घटित होने जा रहा है. इस दौरान चंद्रमा शतभिषा और धनिष्ठा नक्षत्र के आसपास रहेगा. कुंभ राशि में पहले से मौजूद राहु के साथ मिलकर यह स्थिति आकाश में ग्रहण योग का निर्माण करेगी. इस खगोलीय बदलाव का असर सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन, व्यवसाय और करियर पर अलग-अलग तरह से देखने को मिल सकता है.