2 जुलाई को बदल रही शनि की चाल, इन 4 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, रहें सतर्क

ADVERTISEMENT

google news
Shani Nakshatra Pad Gochar 1

1/7

Shani Nakshatra Pad Gochar: ज्योतिष शास्त्र में समय समय पर ग्रह अपनी चाल बदलते रहते हैं और इनके बदलाव से कई राशि के जातकों पर अगल अलग असर हाेता है. इस बार 2 जुलाई 2026 यानी गुरुवार को सुबह 8 बजकर 22 मिनट पर शनि देव रेवती नक्षत्र के दूसरे चरण (पद) में प्रवेश करेंगे. न्याय के देवता शनि का राशि या नक्षत्र परिवर्तन हमेशा बड़े बदलावों का संकेत देता है. शनि के इस नक्षत्र पद गोचर का प्रभाव कई राशियों पर देखने को मिल सकता है. 

2

2/7

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार शनि देव का यह विशेष नक्षत्र परिवर्तन सभी 12 राशियों के जीवन को किसी न किसी रूप में प्रभावित करेगा. हालांकि इस गोचर का सबसे प्रतिकूल और नकारात्मक असर कुछ विशेष राशियों के जीवन पर पड़ने वाला है. इस वजह से इन लोगों के काम बिगड़ने, आर्थिक नुकसान होने और मानसिक तनाव व बेचैनी बढ़ने की प्रबल आशंका जताई जा रही है.

3

3/7

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए शनि का यह गोचर काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है. इस अवधि में आपके घरेलू या अचानक आने वाले अनचाहे खर्चों में भारी बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे आपका मासिक बजट पूरी तरह बिगड़ जाएगा. आर्थिक तंगी के कारण मन में लगातार तनाव बना रहेगा. अगर आप कहीं नया निवेश करने की सोच रहे हैं तो अभी रुक जाना ही बेहतर होगा.
 

4

4/7

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों को इस गोचर के दौरान जीवन के कई मोर्चों पर अचानक बड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. इसके प्रभाव से आपका मन हमेशा अस्थिर रहेगा और आप कोई भी सही फैसला लेने में असमंजस महसूस करेंगे. पैसों से जुड़ी कोई पुरानी अनबन दोबारा उभर सकती है, जिससे मानसिक दबाव बढ़ेगा. इस समय आपको बेहद शांत रहने की जरूरत है.

5

5/7

सिंह राशि

शनि के इस गोचर के कारण सिंह राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन पर भी बुरा असर पड़ने के संकेत मिल रहे हैं. छोटी-छोटी बातों पर जीवनसाथी के साथ गलतफहमी पैदा हो सकती है, जिससे रिश्ते में दूरियां बढ़ेंगी. इस मुश्किल समय में अपने साथी से खुलकर बात करें, संयम बनाए रखें और किसी भी विवाद को बढ़ने से पहले ही आपसी समझदारी से सुलझा लें.

6

6/7

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए शनि का यह गोचर काफी भारी साबित हो सकता है. आपकी उम्मीद से कहीं ज्यादा अनावश्यक खर्च होने के कारण आपको बड़ी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा. इसके अलावा आपको अपनी शारीरिक सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सावधान रहना होगा. वाहन चलाते समय लापरवाही बिल्कुल न बरतें और तेज रफ्तार से बचें, क्योंकि चोट लगने की आशंका है.

7

7/7

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जो जातक पार्टनरशिप यानी साझेदारी में व्यापार चला रहे हैं, उनके लिए यह समय आपसी मतभेद लेकर आ सकता है. विचारों में टकराव के कारण बिजनेस में रुकावटें आ सकती हैं, इसलिए कोई भी बड़ा फैसला मिल-बैठकर ही लें. साथ ही, बेकाबू होते खर्चों के कारण आपको वित्तीय परेशानी झेलनी पड़ सकती है, बेहतर होगा कि गैर-जरूरी खर्चों को तुरंत टाल दें.

 

Disclaimer: यह खबर ज्योतिषीय मान्यताओं और प्रचलित धारणाओं पर आधारित है. News Tak इसकी सटीकता, पूर्णता या सत्यता की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी निर्णय से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें.