शनि का 30 साल बाद रेवती नक्षत्र में करेंगे प्रवेश, इन 3 राशियों के जीवन में करियर और कारोबार को लेकर होंगे बड़े बदलाव
Shani Nakshatra Transit 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 17 मई 2026 को शनि देव रेवती नक्षत्र में कदम रखेंगे. शनि और बुध की यह मित्रता मिथुन, कन्या और मकर राशि वालों के लिए छप्परफाड़ खुशियां लेकर आने वाली है. आइए जानते हैं आपकी जिंदगी में करियर और कारोबार को लेकर क्या बड़े बदलाव होंगे.

1/8
Shani Nakshatra Transit 2026: फ्यूचर पंचांग के मुताबिक लगभग 30 साल बाद 17 मई को न्याय के देवता शनि रेवती नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रेवती नक्षत्र के स्वामी बुध ग्रह हैं. बुध और शनि के बीच मित्रता का संबंध माना जाता है, इसलिए शनि का यह बदलाव कई राशियों के लिए खास असर लेकर आ सकता है. खासकर तीन ऐसी राशियां हैं जिनके जीवन में करियर, नौकरी और कारोबार से जुड़े अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इस खबर में जानेंगे वो कि वो कौन सी लकी राशियां हैं, लेकिन इससे पहले जानने हैं कि रेवती नक्षत्र का ज्योतिषीय रहस्य क्या है.

2/8
रेवती नक्षत्र का ज्योतिषीय रहस्य क्या?
दरअसल, आकाशमंडल का 27वां और अंतिम नक्षत्र रेवती मीन राशि का हिस्सा है, जिसे पूर्णता का प्रतीक माना जाता है. इसके स्वामी बुध देव हैं और अधिष्ठाता देवता पुषण हैं जो राह भटकने वालों को सही रास्ता दिखाते हैं. जब शनि यहां आते हैं तो इंसान को अपनी पिछली गलतियों से सीखने और एक शानदार नई शुरुआत करने का मौका मिलता है. ऐसे में चलिए जानते है उन राशियों के बारे में जिनपर इस बदलाव का असर पड़ सकता है.

3/8
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए ये गोचर किसी वरदान से कम नहीं है क्योंकि उनके राशि स्वामी बुध और शनि में घनिष्ठ मित्रता है. अगर आपकी तरक्की काफी समय से रुकी हुई थी तो अब आपके जीवन में बड़े बदलाव आ सकते हैं. आपको नई नौकरी के शानदार ऑफर मिल सकते हैं और ऑफिस में आपका रूतबा पहले से कहीं ज्यादा बढ़ने वाला है.

4/8
मीडिया, लेखन या मार्केटिंग जैसे रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोग के लिए ये समय सुनहरे अवसर लेकर आएगा. आपकी वाणी और कम्युनिकेशन स्किल में निखार आएगा जिससे आप बड़े क्लाइंट्स को आसानी से इनफ्लुएंस कर पाएंगे. बिजनेस में नए कॉन्टैक्ट्स बनेंगे जो भविष्य में आपको बड़ा आर्थिक लाभ देने वाले हैं. बस अपनी योजनाओं को गुप्त रखकर काम करें.

5/8
कन्या राशि
बुध के प्रभाव वाली कन्या राशि के लिए भी शनि का ये नक्षत्र परिवर्तन खुशियों की सौगात लाएगा. कार्यस्थल पर आपके काम को नई पहचान मिलेगी और आपके वरिष्ठ अधिकारी आपकी मेहनत की खुलकर सराहना करेंगे. यदि आप पिछले कई महीनों से प्रमोशन या ट्रांसफर का इंतजार कर रहे थे तो अब आपकी यह इच्छा बहुत जल्द पूरी होने वाली है.

6/8
कंपटीटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए ये समय बहुत अनुकूल रहने वाला है. हालांकि शनि देव कर्म के कारक हैं इसलिए वह आपसे कड़ी मेहनत की अपेक्षा करेंगे. अगर आप पूरी लगन के साथ पढ़ाई में जुट जाते हैं तो आपको सफलता मिलने के चांस बन रहे हैं. साथ ही शनि देव की कृपा से आपकी एकाग्रता बढ़ेगी और कठिन सब्जेक्ट को समझने में आसानी होगी.

7/8
मकर राशि
मकर राशि के स्वामी खुद शनि देव हैं इसलिए इस गोचर का सीधा असर आपकी कार्यक्षमता पर पड़ेगा. आपको ऑफिस या समाज में नई और बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं जो आपके नेतृत्व कौशल को निखारेंगी. सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय विशेष लाभ देने वाला रहेगा. हालांकि काम का दबाव बढ़ेगा, लेकिन आपका सामाजिक सम्मान भी बढ़ेगा.

8/8
कारोबारियों के लिए ये समय बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का है. मकर राशि वालों को इस दौरान विदेश यात्रा के अवसर भी मिल सकते हैं जो आपके काम के विस्तार में सहायक होंगे. आपकी पुरानी अधूरी इच्छाएं पूरी होने लगेंगी और परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा. शनि की कृपा से आपके अटके हुए कानूनी मामले भी सुलझ सकते हैं.











