Surya Grahan 2026: 17 फरवरी को साल का पहला सूर्य ग्रहण को इन 4 राशियों पर पड़ेगा असर, पलट जाऐगी किस्मत!

social share
google news
1

1/10

Surya Grahan 2026 17 February 2026: साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण बहुत खास होने वाला है. इस दौरान कुंभ राशि में सूर्य, राहु, बुध, चंद्रमा और शुक्र एक साथ मिलकर पंचग्रही योग बनाएंगे. ज्योतिष के अनुसार ग्रहों का ऐसा दुर्लभ मेल दुनिया भर में बड़े राजनीतिक और सामाजिक बदलाव ला सकता है. हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, फिर भी इसका असर रहेगा.ऐसे में 2026 के इस पहले सूर्य ग्रहण का प्रभाव देश और दुनिया के साथ ही 4 राशियों पर भी पड़ेगा. आइए जानते हैं वो कौन सी राशि हैं... 

 

2

2/10

सूर्य ग्रहण 2026 का  समय और सूतक काल

यह खगोलीय घटना 17 फरवरी 2026 को होगी. ग्रहण का आंशिक चरण दोपहर 3:26 बजे शुरू होगा और शाम 5:42 बजे यह अपने चरम यानी पीक समय पर होगा. अंत में रात 7:57 बजे ग्रहण समाप्त होगा. भारत में अदृश्य होने के कारण यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा, लेकिन सावधानी के तौर पर मंत्र जाप करना लाभकारी रहेगा.

3

3/10

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह ग्रहण 11वें भाव में होगा, जो धन लाभ का स्थान है. आपकी आय में जबरदस्त इजाफा होने के संकेत हैं और निवेश से भी फायदा मिल सकता है. बस याद रखें कि राहु के प्रभाव से गलत तरीके से पैसा कमाने का मन कर सकता है. ऐसे में इससे आपको पूरी तरह बचना चाहिए. ईमानदारी ही लाभ देगी.

4

4/10

संतान के क्षेत्र में मिलेगी बड़ी कामयाबी

मेष राशि के जातकों को शिक्षा और बुद्धि के मामले में सूर्य का पूरा सहयोग मिलेगा. जो छात्र रिसर्च या किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, उन्हें इस दौरान नई पहचान और सफलता मिल सकती है. परिवार में संतान की ओर से कोई सुखद खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जाएगा और पुरानी चिंताएं मिटेंगी.

5

5/10

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए सूर्य 10वें भाव में रहकर आपके करियर को नई दिशा देंगे. ऑफिस में आपके काम को बॉस और सीनियर्स से सराहना मिलेगी और नई जिम्मेदारी दी जा सकती है. अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं या सरकारी काम से जुड़े हैं तो यह समय आपके लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं होने वाला है.

6

6/10

सेहत का रखें खास ख्याल

करियर में लाभ के साथ-साथ वृषभ राशि वालों को थोड़ा सतर्क भी रहना होगा. राहु के कारण कुछ लोग आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं. इसलिए अपनी योजनाओं को गुप्त रखें. साथ ही पिता की सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकता है इसलिए उनका ध्यान रखें. बेवजह के विवादों से बचकर रहें और अपनी ऊर्जा को सही दिशा में निवेश करें.

7

7/10

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए यह ग्रहण नौवें भाव में होगा, जिससे आपका भाग्य चमक उठेगा. काफी समय से रुके हुए काम अब गति पकड़ेंगे और आपको मानसिक शांति मिलेगी. घर परिवार के सदस्यों के साथ आपके रिश्ते और भी बेहतर होंगे. किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है जो आपके मन को ताजगी और नई सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगी.

8

8/10

तरक्की का सुनहरा दौर

नौकरीपेशा मिथुन जातकों के लिए यह समय बदलाव का है. अगर आप लंबे समय से नई जॉब की तलाश में थे, तो इस दौरान आपको मनचाहा ऑफर मिल सकता है. आपकी मेहनत का फल आपको प्रमोशन या सैलरी में बढ़ोतरी के रूप में मिल सकता है. कुल मिलाकर यह अवधि आपके भविष्य को सुरक्षित और समृद्ध बनाने में पूरी मदद करने वाली है.

9

9/10

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए सूर्य छठे भाव में गोचर करेंगे, जिससे व्यावसायिक क्षेत्रों में बड़ी सफलता मिल सकती है. खासकर सलाहकार लॉ और मेडिसिन फील्ड से जुड़े लोगों को तगड़ा मुनाफा होगा. यदि आपका कोई पैसा काफी समय से अटका हुआ था तो इस ग्रहण के बाद उसकी वापसी की पूरी उम्मीद है. व्यापार विस्तार के लिए भी समय अनुकूल नजर आ रहा है.

10

10/10

विरोधियों पर मिलेगी बड़ी विजय

कन्या राशि वालों के लिए यह ग्रहण शत्रुओं पर विजय दिलाने वाला रहेगा. अगर कोई कानूनी मामला चल रहा है तो फैसला आपके हक में आने की संभावना बढ़ जाएगी. पुरानी बीमारियों से भी राहत मिलेगी और आपका स्वास्थ्य बेहतर होगा. बस अपनी दिनचर्या को अनुशासित रखें और फिजूलखर्चों पर काबू रखें. यह समय आपके आत्मविश्वास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला है.

रिलेटेड फोटो गैलरी

follow on google news
follow on whatsapp