सिंह राशि में सूर्य का महागोचर: जानिए 17 अगस्त से इन 6 राशियों को रहना होगा सावधान

ADVERTISEMENT

Google CTA
1.

1/8

ज्योतिष शास्त्र में सूर्यदेव को आत्मा, आत्मविश्वास, सम्मान, सरकारी पक्ष और पिता का कारक माना गया है. 17 अगस्त 2026 को सूर्यदेव अपनी स्वयं की राशि यानी सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. अपनी ही राशि में सूर्य का यह आगमन ऊर्जा, ताकत और तरक्की के नए रास्ते खोलता है. हालांकि, इस दौरान काम का दबाव बढ़ने के साथ-साथ स्वभाव में थोड़ा अहंकार भी हावी हो सकता है.

2.

2/8

सूर्य का यह गोचर जहां कुछ लोगों के लिए नए मौके लेकर आएगा, वहीं कुछ राशि वालों को इस दौरान संयम और समझदारी से काम लेना होगा. खासतौर पर वृषभ, कर्क, कन्या, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि के जातकों को अपनी सेहत, धन, परिवार और करियर के मामले में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. आइए जानते हैं कि इस बदलाव का इन 6 राशियों पर क्या असर पड़ेगा और इनसे बचने के क्या उपाय हैं.
 

3.

3/8

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए सूर्यदेव चौथे भाव में प्रवेश कर रहे हैं. इस वजह से आपका पूरा ध्यान घरेलू मामलों, संपत्ति और पारिवारिक जिम्मेदारियों पर टिका रहेगा. इस दौरान अचानक घर की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. छोटी-छोटी बातों को दिल से लगाने से बचें, वरना अपनों से अनबन हो सकती है. जमीन-जायदाद या नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो फिलहाल जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें. अपनी माताजी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.

 

उपाय: रोजाना सुबह सूर्यदेव को अर्घ्य दें और माता-पिता का आशीर्वाद लेकर ही दिन की शुरुआत करें.

4.

4/8

कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर दूसरे भाव में हो रहा है. यह भाव धन और वाणी से जुड़ा होता है. इस समय आपकी आय के स्रोत तो बढ़ सकते हैं, लेकिन साथ ही बेवजह के खर्च भी बजट बिगाड़ सकते हैं. अपनी बोलचाल में थोड़ी नरमी रखें, क्योंकि आपकी कड़वी बात से परिवार में गलतफहमी पैदा हो सकती है. वित्तीय मामलों में योजनाबद्ध तरीके से चलना ही आपको परेशानी से बचाएगा.

उपाय: रविवार के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को गुड़ या गेहूं का दान करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.
 

5.

5/8

3. कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों के लिए सूर्यदेव बारहवें भाव में गोचर करेंगे. इस स्थिति के कारण अचानक कुछ बड़े खर्चे सामने आ सकते हैं, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है. जो लोग विदेश जाने या वहां से जुड़ा काम करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें पूरी तैयारी के साथ आगे बढ़ना होगा. काम की भागदौड़ में अपनी सेहत को बिल्कुल नजरअंदाज न करें. शरीर को पर्याप्त आराम दें और मन की शांति के लिए ध्यान या पूजा-पाठ का सहारा लें.

उपाय: रविवार को तांबे के बर्तन या गेहूं का दान करें, इससे मानसिक शांति मिलेगी.

4.

6/8

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लिए सूर्यदेव दसवें भाव में आ रहे हैं, जो कि कर्म और करियर का स्थान है. कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां और लोगों की उम्मीदें दोनों ही बढ़ने वाली हैं. हालांकि यह समय आगे बढ़ने का है, लेकिन आपको अधिकारियों या सरकारी क्षेत्र के लोगों से बहस करने से बचना चाहिए. ऑफिस का प्रेशर कितना भी हो, धैर्य न खोएं. आपकी निरंतर मेहनत ही समाज और दफ्तर में आपको बड़ा मान-सम्मान दिलाएगी.

उपाय: अपने पिता, गुरुओं और वरिष्ठों का सदैव सम्मान करें और उनका आशीर्वाद लें.

5.

7/8

मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए यह गोचर आठवें भाव में होने जा रहा है. यह समय आपके आर्थिक स्थिति और सेहत के लिहाज से थोड़ा नाजुक रह सकता है. निवेश, इंश्योरेंस, टैक्स या किसी भी तरह के कागजी काम में बहुत सावधानी बरतें. भावनाओं में बहकर पैसों से जुड़ा कोई भी बड़ा जोखिम न लें. समय-समय पर अपने रूटीन चेकअप करवाते रहें ताकि सेहत से जुड़ी कोई अनदेखी न हो.

उपाय: रविवार के दिन तांबा और गुड़ दान करना आपकी बाधाओं को कम करेगा.
 

6.

8/8

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातकों के लिए सूर्यदेव सातवें भाव में संचरण करेंगे. यह भाव वैवाहिक जीवन और बिजनेस पार्टनरशिप का होता है. इस दौरान पार्टनर के साथ बातचीत करते समय अपने ईगो को बीच में न आने दें, वरना बने-बनाये रिश्तों में दरार आ सकती है. कोई भी बात कहने से पहले सामने वाले का पक्ष भी ध्यान से सुनें. व्यापार में साझेदारी से जुड़ा कोई नया फैसला फिलहाल टाल देना ही समझदारी होगी.

उपाय: रोज सुबह उगते हुए सूर्य को जल चढ़ाकर अपने दिन की शुरुआत करें.

 

{Disclaimer: यह खबर ज्योतिष पर आधारित है. ज्योतिष पर आधारित मान्यताओं की न्यूज तक(newstak.in) पुष्टि नहीं करता है.}