Surya Gochar 2026: 14 अप्रैल से बदलेगी किस्मत, सूर्य का मेष में गोचर इन 3 राशियों को बना देगा मालामाल

ADVERTISEMENT

google news
1

1/7

Surya Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य 14 अप्रैल 2026 को सुबह 09:38 बजे मीन राशि छोड़कर अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश करेंगे. यह स्थिति 15 मई तक रहेगी. सूर्य के मेष राशि में आने के बाद से सभी राशियों के जीवन में कुछ न कुछ असर होने वाला है. इसमें भी तीन राशि ऐसी हैं जिनके लिए ये लकी होगा. ऐसे में जानते हैं वो कौन सी तीन राशियां हैं…

2

2/7

मेष राशि

मेष राशि के लग्न भाव में सूर्य का गोचर आत्मविश्वास लेकर आएगा. इस दौरान आपकी निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होगा. समाज में आपका कद बढ़ेगा और लोग आपकी बातों को सुनेंगे. आपके लिए ये समय खुद को साबित करने और नई पहचान बनाने के लिए अच्छा होगा.

3

3/7

नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी या प्रमोशन मिल सकता है. बॉस आपके काम की सराहना करेंगे. इससे प्रमोशन के योग बनेंगे. वहीं, अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं तो सूर्य की कृपा से आपको भविष्य में बेहतरीन रिटर्न मिलने की पूरी संभावना है. हालांकि, इससे निवेश करने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर ले लें.  

4

4/7

सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी सूर्य स्वयं उच्च के होकर नौवें भाव (भाग्य स्थान) में गोचर करेंगे. इससे आपकी सोई हुई किस्मत जाग जाएगी. समाज में लोकप्रियता बढ़ेगी और आप धार्मिक कार्यों की ओर आकर्षित होंगे. लंबी दूरी की यात्राएं फलदायी रहेंगी और आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा. आत्मविश्वास के बल पर आप कठिन कार्य भी आसानी से कर लेंगे.

5

5/7

सिंह राशि वालों के लिए यह समय मनचाहे ट्रांसफर या नई नौकरी के अवसर लेकर आएगा. ऑफिस की राजनीति से मुक्ति मिलेगी और आपकी छवि एक मजबूत लीडर के रूप में उभरेगी. हालांकि, इस दौरान पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, इसलिए अपनी वाणी और अहंकार पर नियंत्रण रखना आपके लिए बहुत जरूरी होगा.

6

6/7

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य का पंचम भाव में जाना धन लाभ के नए द्वार खोलेगा. आपकी आमदनी में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है और पुराने अटके हुए काम पूरे होंगे. सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को शासन का भरपूर सहयोग मिलेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आप अपने पुराने कर्ज या लोन चुकाने में सफल रहेंगे.

7

7/7

छात्रों के लिए यह गोचर वरदान जैसा है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जातकों को बड़ी सफलता मिल सकती है. प्रेम संबंधों की बात करें तो पार्टनर के साथ रिश्ते मधुर होंगे और अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं. स्वास्थ्य में सुधार होगा और आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे.