बुध की उल्टी चाल शुरू होते ही बढ़ेगी टेंशन?...इन 4 राशियों को फूंक-फूंककर रखना होगा हर कदम

ADVERTISEMENT

google news
1

1/6

Mercury Transit June 2026: 29 जून 2026 से बुध ग्रह वक्री होने वाले हैं. यह एक ऐसी स्थिति हाेती है, जिसमें धरती से देखने पर बुध ग्रह आकाश में पीछे की तरफ चलता हुआ दिखाई देता है. ज्योतिषीय शास्त्र के अनुसार इस खगोलीय घटना का कुछ राशि के जातकों के जीवन पर बड़ा असरे देखने को मिल सकता है. चूंकि बुध को संवाद, बिजनेस, निर्णय क्षमता का कारक माना जाता है. ऐसे में इसके प्रभाव से 4 राशि वालों की रोजमर्रा की गतिविधियों पर बड़ा असर हो सकता है. ऐसे में चलिए खबर में जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां...

2

2/6

मिथुन राशि 

बुध की उल्टी चाल मिथुन राशि के जातकों के काम में कई तरह के उतार-चढ़ाव लेकर आ सकती है. ऐसे में उनके ऑफिस में सहकर्मियों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है. इसके साथ ही इनकी बातों का गलत मतलब निकाला जा सकता है. इस राशि के जातकों सीनियर अधिकारियों से बातचीत करते समय बहुत संयम रखने की सलाह दी गई है. इनकों तनाव से बचने के लिए फिलहाल कोई भी नया प्रोजेक्ट या बड़ा फैसला टाल देना ही बेहतर रहेगा.

3

3/6

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह समय मानसिक तनाव और काम का बोझ बढ़ाने वाला हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में अपनी छोटी गलतियों को लेकर भी सावधान रहना होगा. छोटा सा विवाद भी बढ़ा रूप ले सकता है. यदि आप साझेदारी में कोई व्यापार कर रहे हैं, तो अपने पार्टनर के साथ पैसों और फैसलों को लेकर पूरी पारदर्शिता रखना बेहद जरूरी है.

4

4/6

धनु राशि

धनु राशि के लोगों को इस दौरान अपने करियर और धन से जुड़े मामलों में बहुत ज्यादा धैर्य रखने की जरूरत है. अगर आप नई नौकरी तलाश रहे हैं या जॉब बदलने का विचार कर रहे हैं, तो फिलहाल रुक जाना ही सही फैसला होगा. निवेश के मामलों में जल्दबाजी बिल्कुल न करें और किसी भी दस्तावेज पर बिना अच्छी तरह पढ़े दस्तखत करने की भूल न करें.

5

5/6

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को इस अवधि में अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर काफी समझदारी से चलना होगा. अचानक बढ़ते खर्चों के कारण आपका बजट बिगड़ सकता है, जिससे मानसिक परेशानी बढ़ेगी. नौकरी में भी थोड़ा अस्थिरता का माहौल महसूस हो सकता है. इस समय किसी भी नई योजना या अनजान इंसान पर आंख मूंदकर भरोसा न करें और केवल जरूरी चीजों पर ही पैसा खर्च करें.

6

6/6

बुध के वक्री रहने के दौरान सभी लोगों को राशियों को अपने फैसले बहुत सोच-समझकर लेने चाहिए. व्यापार में किसी भी बड़े आर्थिक लेनदेन से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें ताकि बातचीत में कोई गलतफहमी पैदा न हो. इस समय योजनाओं में आने वाली रुकावटों से घबराने के बजाय धैर्य से काम लेना ही सबसे सही उपाय है.