किस्मत चमकने से पहले मिलते हैं ये 5 'दिव्य' संकेत, समझो घर आने वाली हैं मां लक्ष्मी!
क्या आपकी नींद भी मंदिर की घंटियों से खुलती है? वास्तु शास्त्र के अनुसार ये संकेत बताते हैं कि आपकी किस्मत चमकने वाली है और मां लक्ष्मी आपके घर पधारने वाली हैं.

1/5
सुबह-सुबह सुनाई दे मंदिर की घंटियां या शंख की गूंज
अगर आपकी नींद ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर की घंटियों, शंख की आवाज या मधुर भजनों से खुलती है, तो यह बेहद शुभ संकेत हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, ये ध्वनियां वातावरण से नकारात्मकता को खत्म करती हैं. इसका मतलब है कि आपके रुके हुए काम अब गति पकड़ने वाले हैं और आपका आने वाला समय 'सुपरहिट' होने वाला है.

2/5
बिना वजह घर में आए 'दिव्य' खुशबू
कई बार घर में कोई अगरबत्ती या रूम फ्रेशनर नहीं होने के बावजूद अचानक चंदन या मोगरे जैसी मनमोहक खुशबू आने लगती है. इसे सकारात्मक ऊर्जा का संचार माना जाता है. ज्योतिषविदों की मानें तो यह इस बात का इशारा है कि ईश्वरीय शक्तियां आप पर मेहरबान हैं और जल्द ही आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है.

3/5
घर में चिड़िया का घोंसला और काली चींटियों का दिखना
अगर आपकी बालकनी या आंगन में किसी चिड़िया ने घोंसला बना लिया है, तो उसे हटाएं नहीं. वास्तु के अनुसार, यह घर के वास्तु दोष दूर होने और सुख-समृद्धि आने का प्रतीक है. वहीं, अगर घर में काली चींटियां झुंड बनाकर खाने की चीज ले जाती दिखें, तो समझ लीजिए कि आपके ऐश्वर्य और धन में वृद्धि होने वाली है.

4/5
रास्ते में गाय या उल्लू के दर्शन होना
किसी जरूरी काम के लिए घर से बाहर निकलते ही अगर गाय अपने बछड़े को दूध पिलाती दिख जाए, तो आपका काम बनना तय है. इसी तरह, रात के समय मां लक्ष्मी के वाहन 'उल्लू' का दिखना आर्थिक स्थिति में सुधार का संकेत है. यह बताता है कि आपका रुका हुआ पैसा जल्द वापस मिलने वाला है.

5/5
हथेली में खुजली और पूजा की थाली का दिखना
अक्सर दाहिनी हथेली में खुजली होना धन आगमन का संकेत माना जाता है. इसके अलावा, घर से निकलते समय यदि कोई पूजा की थाली लिए हुए दिखे या मंदिर में आरती होती नजर आए, तो यह आपकी जीत का पक्का सबूत है. ये छोटे-छोटे इशारे बताते हैं कि मां लक्ष्मी ने आपके घर का दरवाजा खटखटा दिया है.
नोट: ये जानकारी वास्तु और सकारात्मकता से जुड़ी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. न्यूज तक इन मान्यताओं की पुष्टि नहीं करता है.











