रास्ते में मिले नोट या सिक्के को उठाने से हो सकता है यह असर? इस रहस्यमयी संकेत को जानकर चौंक जाएंगे आप!

Good Luck Tips: अगर आपको कभी रास्ते में नोट या सिक्का पड़ा हुआ मिले, तो आपके मन में यह सवाल उठता है कि इसे उठाएं या छोड़ दें. क्या यह आपके लिए शुभ होगा या अशुभ? इसे उठाने से कोई परेशानी तो नहीं होगी? आइए, इन सभी सवालों के जवाब जानते हैं फेमस ज्योतिर्विद प्रीतिका मजूमदार से.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Good Luck Tips: अक्सर कभी रास्ते में नोट या सिक्के गिरे मिल जाते हैं. मन में कई सारे सवाल उठते हैं कि इसे उठा लूं या छोड़ दूं. कुछ लोग कहते हैं कि अगर सामने लक्ष्मी पड़ी हो तो उनका तिरस्कार नहीं किया जाता. मन में सवाल यह भी आता है कि यह किसी और का है, वह भी इसे खोज रहा होगा. फिर उस तक इस पैसे को कैसे पहुंचाया जाए? तमाम बातें घूमने लगती हैं. ऋचा (काल्पनिक नाम) के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ.दफ्तर से निकलने के बाद जैसे ही ऋचाआगे बढ़ी, तो हल्की रोशनी में उसे 100 रुपये का नोट गिरा हुआ दिखा. वो वहीं रुक गई. उसके मन में तरह-तरह के सवाल आने लगे. आखिरकार, उसने उस पैसे को छोड़ा नहीं, बल्कि उठा लिया. लेकिन उस पैसे के इर्द-गिर्द घूम रहे कई सवालों के जवाब उसे नहीं मिल पाए कि अब इस पैसे का क्या करूं.