दिवाली से पहले चमकने वाली है इन 3 राशियों की किस्मत! बुध और शुक्र मिलकर बना रहे हैं 'लक्ष्मी नारायण राजयोग'

दिवाली से ठीक पहले तुला राशि में बुध और शुक्र की युति से शुभ 'लक्ष्मी नारायण राजयोग' बनने जा रहा है. यह दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग विशेष रूप से इन राशि के जातकों के लिए धन, करियर और व्यापार में नए अवसर लेकर आएगा.

ADVERTISEMENT

Lakshmi Narayan Rajyog 2026
Lakshmi Narayan Rajyog 2026
Google CTA

त्योहारों का सीजन शुरू होते ही हर कोई जानना चाहता है कि आने वाला समय उसके लिए कैसा रहेगा. इस बार दिवाली 8 नवंबर को मनाई जाएगी, लेकिन इससे पहले ही ग्रहों का एक ऐसा दुर्लभ फेरबदल होने जा रहा है, जो कई लोगों के जीवन में खुशियों और धन की बरसात कर सकता है. ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार 'बुध' और धन-वैभव के दाता 'शुक्र' एक साथ आकर 'लक्ष्मी नारायण राजयोग' का निर्माण कर रहे हैं.