मिथुन राशि को 2026 में मिलेगा उनकी मेहनत का फल, ज्योतिषविद पवन सिन्हा से जानिए कैसा रहेगा उनका नया साल?

Gemini Horoscope 2026: मिथुन राशि वालों के लिए साल 2026 मेहनत और धैर्य की परीक्षा लेने वाला रहेगा. ज्योतिषविद पवन सिन्हा के अनुसार इस साल संघर्ष जरूर रहेगा, लेकिन कड़ी मेहनत का पूरा फल भी मिलेगा. राहु की स्थिति के कारण स्वास्थ्य, आलस्य और निर्णय लेने में भ्रम की स्थिति बन सकती है. जानिए मिथुन राशि का 2026 राशिफल से लेकर समस्या-निदान तक पूरी जानकारी.

ADVERTISEMENT

Gemini Horoscope 2026
मिथुन राशि के लिए साल 2026 का राशिफल(तस्वीर- न्यूज तक)
google news

पूरा देश नए साल 2026 के स्वागत की तैयारियों में जुटा हुआ है. लोग अपने 2025 की खट्टी-मिट्ठी यादों के साथ अब 2026 में नई ऊर्जा और जोश के साथ जाने के लिए काफी उत्सुक है. कोई अपनी पुरानी बातों को छोड़कर कुछ नया करने की सोच रहा तो कोई अपने चीजों को और बेहतर करने की प्लानिंग कर रहा है. लेकिन इन सबों के बीच अधिकतर लोगों के मन में एक सवाल घूम रहा है कि मेरे लिए साल 2026 कैसा रहेगा और जो चीजें मैं करने को सोच रहा हूं उसमें कितना कामयाब हो पाऊंगा?