4 संकेत बताएंगे कि आपके घर में है नेगेटिव एनर्जी, इसलिए बिगड़ जाते है बनते काम!

Negative Energy Signs at Home: क्या आपके घर में भी बनते-बनते काम बिगड़ जाते हैं, बिना वजह खर्च बढ़ रहा है या बार-बार तनाव बना रहता है? ज्योतिषाचार्य शैलेंद्र पांडेय के अनुसार घर में नकारात्मक ऊर्जा के 4 प्रमुख संकेत, उनसे होने वाले नुकसान और पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाने के आसान वास्तु उपाय जानिए.

ADVERTISEMENT

Home Vastu Tips
Home Vastu Tips
google news

आम बोलचाल की भाषा में अक्सर हम नकारात्मक ऊर्जा या नेगेटिव एनर्जी शब्द का इस्तेमाल करते हैं. ज्योतिष और वास्तु के अनुसार, हर जीवित व्यक्ति और निर्जीव वस्तु (जैसे मेज-कुर्सी) से उसके स्वभाव के अनुसार कुछ तरंगें निकलती रहती हैं. किसी जीवित व्यक्ति के अंदर से निकलने वाली तरंगें ज्यादा प्रभावशाली होती हैं. जब एक साथ बहुत सारी तरंगें इकट्ठा हो जाती हैं, तो वे एक ऊर्जा का रूप ले लेती हैं. अच्छे संस्कार वाले व्यक्ति से सकारात्मक और खराब संस्कार वाले व्यक्ति से नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है. यह नकारात्मक ऊर्जा कहीं बाहर से नहीं आती, बल्कि आपके घर के लोगों और वहां रखे सामानों से ही पैदा होती है. जब यह नकारात्मक ऊर्जा आपकी जिंदगी में आती है, तो यह आपकी तरक्की को रोक देती है और मुश्किलें बढ़ा देती है.