आपके घर के रंग बदल सकते हैं आपकी किस्मत! जानिए चमत्कारी वास्तु टिप्स

Vastu Shastra: घर के रंग केवल दीवारों की खूबसूरती नहीं बढ़ाते, बल्कि सकारात्मकता और सौभाग्य भी लाते हैं. वास्तु एक्सपर्ट कमल नंदलाल बताते हैं कि सही रंगों का चयन जीवन में शांति और समृद्धि ला सकता है. जानिए, आपके घर की दिशा के अनुसार कौन-से रंग शुभ रहेंगे.

ADVERTISEMENT

Representative Image (Photo Ai)
Representative Image (Photo Ai)
google news

रीमा और समीर (काल्पनिक नाम) ने बड़े सपनों के साथ अपना नया घर लिया था. खूबसूरती से सजा यह अपार्टमेंट उनकी खुशहाल जिंदगी का गवाह बनने वाला था, लेकिन कुछ ही महीनों में चीजें बदलने लगीं. घर में बिना वजह झगड़े बढ़ने लगे, समीर के करियर में रुकावटें आने लगीं और रीमा लगातार बेचैनी महसूस करने लगी. उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है?