Wallet Vastu Tips: पर्स में रखी गई ये 5 चीजें कंगाली को देती है दावत! ज्योतिषाचार्य शैलेंद्र पांडेय से समझिए पूरा मामला
Wallet Vastu Tips: क्या आपके पर्स में रखी कुछ चीजें आर्थिक तंगी और धन हानि का कारण बन सकती हैं? ज्योतिषाचार्य शैलेंद्र पांडेय से जानिए पर्स से जुड़े महत्वपूर्ण वास्तु और ज्योतिष नियम.पर्स में क्या रखना चाहिए, क्या नहीं रखना चाहिए, कौन-सी वस्तुएं धन आकर्षित करती हैं, हरे रंग के पर्स का क्या महत्व है और किन गलतियों से कंगाली का सामना करना पड़ सकता है.
ADVERTISEMENT

Wallet Vastu Tips
आमतौर पर लोग पर्स का इस्तेमाल सिर्फ पैसे और अपने जरूरी दस्तावेज रखने के लिए करते हैं. लेकिन ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, आपका पर्स सिर्फ एक वस्तु नहीं है, बल्कि इसका सीधा संबंध आपकी किस्मत और भाग्य से होता है. अगर आप अपने पर्स को सही तरीके से और नियमों के अनुसार रखेंगे तो उसमें हमेशा बरकत बनी रहेगी, धन का आगमन सरलता से होगा और आपको कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा. एस्ट्रो तक पर ज्योतिषाचार्य शैलेंद्र पांडेय ने कुछ बेहद महत्वपूर्ण वास्तु टिप्स साझा किए हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने पर्स के माध्यम से अपनी संपन्नता और समृद्धि को हमेशा बनाए रख सकते हैं.