
आकांक्षा ठाकुर
आकांक्षा ठाकुर इंडिया टुडे ग्रुप के Tak चैनल्स के MP Tak में बतौर प्रोड्यूसर/एंकर काम करती हैं. इनके पास पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है. लाइव रिपोर्टिंग से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक, उन्होंने कई खबरों के जरिए अपनी पहचान बनाई है. मध्य प्रदेश की सियासत और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है. प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक घटनाओं पर भी उनकी पैनी नजर रहती है. आकांक्षा ने मध्यप्रदेश में होने वाले छात्र आंदोलनों को प्रमुखता से कवर किया है और भर्ती परीक्षाओं की आवाज उठाकर छात्रों को न्याय दिलाने में उनकी भूमिका निभाई है. भोपाल की रहने वाली आकांक्षा ने कॅरियर कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता संस्थान से 'मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म' में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT