
अंकित शर्मा
अंकित शर्मा India Today Group से जुड़े पत्रकार हैं. वह आजतक के साथ-साथ अंग्रेजी न्यूज चैनल के लिए भी रिपोर्टिंग करते हैं. उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 साल का अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग का प्रमुख फोकस उत्तराखंड की राजनीति, अपराध, ग्राउंड रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मुद्दों पर रहता है.
उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड, UKSSSC पेपर लीक, बेरोजगार युवाओं के आंदोलन, सिलक्यारा सुरंग रेस्क्यू अभियान और जोशीमठ भू-धंसाव जैसे अहम मामलों को कवर किया है. इसके अलावा उत्तराखंड में अपराध, कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार, भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और प्रशासनिक लापरवाही से जुड़े मुद्दों पर भी उनकी रिपोर्टिंग रही है.
अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़ी पत्रकारिता के लिए उन्हें मानव अधिकार संरक्षण रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया है.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT