
असीम बस्सी
असीम बस्सी इंडिया टुडे ग्रुप में बतौर डिप्टी एडिटर काम कर रहे हैं. इनके पास सक्रिय पत्रकारिता का 20 सालों का अनुभव है. अमृतसर के रहने वाले असीम बस्सी ने अपने करियर की शुरुआत 2004 में हिंदुस्तान टाइम्स से की और वहां 13 वर्षों तक काम किया. उन्होंने एक साल तक ANI के लिए और लगभग 6 वर्षों तक ABP न्यूज के लिए काम किया. इंडिया टुडे से जुड़ने से पहले, वे ABP न्यूज में पंजाब ब्यूरो चीफ थे. असीम बस्सी ने पंजाब की कई विधानसभा चुनावों को कवर किया है और यहां की सियासत को करीब से देखते हैं. वे कई लोकसभा चुनावों को भी कवर कर चुके हैं. भारत-पाकिस्तान सीमा पर हुई सभी महत्वपूर्ण घटनाओं की भी रिपोर्टिंग इन्होंने की है. इन्होंने दीनानगर और पठानकोट में हुए आतंकी हमलों को भी कवर किया है. उन्हें हिंदुस्तान टाइम्स और ABP न्यूज की तरफ से कई इन-हाउस पुरस्कार भी मिले हैं. 2003 में मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री पूरी करने वाले असीम बस्सी की खेलों और सीमा से जुड़ी कवरेज में विशेष रुचि है.
ADVERTISEMENT
No Posts yet
ADVERTISEMENT