
इंद्र मोहन कुमार
बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले इंद्र मोहन कुमार इंडिया टुडे ग्रुप के Tak चैनल्स के Bihar Tak चैनल को लीड करते हैं. इंद्र मोहन ने पत्रकारिता का शुरूआत द एवेन्यू मेल, 2008 (अखबार) से की थी. इसके बाद इन्होंने टीवी की पत्रकारिता में कदम रखा. 2014 से डिजिटल जर्नलिज्म में लगातार काम कर रहे हैं. बिहार की सियासत, अपराध, सामाजिक ताने-बाने, वहां की संस्कृति और रहन-सहन को ये काफी करीब से जानते हैं. ये इन विषयों पर पिछले 17 सालों से खबरें लिख रहे हैं और दर्शकों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर परोस रहे हैं. इन्हें बिहार की खबरों पर बेहतर काम करने के लिए साल 2024 में 40 अंडर 40 कटेगरी में एक्सचेंज फॉर मीडिया अवार्ड से नवाजा गया था. लोकसभा और बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान इन्होंने बिहार तक चैनल पर कई बड़े राजनेताओं का इंटरव्यू किया जो दर्शकों के बीच काफी चर्चा में रहा. इंद्र मोहन कुमार ने कोलकाता से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT