Profile

कुमार अभिषेक

kumar.abhishek@aajtak.com

कुमार अभिषेक वर्तमान में आजतक और इंडिया टुडे ग्रुप में उत्तर प्रदेश के एग्जीक्यूटिव एडिटर और यूपी ब्यूरो चीफ की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. उन्हें टीवी व डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 27 वर्षों से भी अधिक का एक लंबा और समृद्ध अनुभव है. मूल रूप से बिहार के छपरा के रहने वाले अभिषेक ने अपने करियर के 17 साल बिहार में पत्रकारिता करते हुए बिताए हैं, जबकि पिछले 10 वर्षों से वह उत्तर प्रदेश में आजतक और इंडिया टुडे ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं. कुमार अभिषेक ने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत पटना दूरदर्शन से की थी. इसके बाद उन्होंने स्टार प्लस के प्रसिद्ध शो "आज की बात" के लिए लगातार 3 वर्षों तक काम किया. बिहार में मीडिया का एक लंबा और गहरा अनुभव हासिल करने के बाद, वह वर्तमान में उत्तर प्रदेश के ब्यूरो हेड के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पत्रकारिता के प्रति उनके समर्पण और उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए आजतक ग्रुप की ओर से उन्हें कई बार सम्मानित किया जा चुका है. उन्हें वर्ष 2016 और 2017 में आजतक के प्रतिष्ठित Most valued journalist अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. इसके अलावा साल 2021 और 2022 में  एक बार फिर आजतक के Most valued journalist अवॉर्ड से नवाजे गए. अपनी गंभीर और व्यस्त पत्रकारिता के अलावा कुमार अभिषेक को पढ़ने (Reading), क्रिकेट खेलने और देश-विदेश की यात्राएं करने (Traveling) का गहरा शौक है. 

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT