Profile

समर्थ श्रीवास्तव

samarth.srivastav@aajtak.com

समर्थ श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश में आज तक/इंडिया टुडे के प्रिंसिपल कॉरेस्पोंडेंट हैं. उन्हें टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सात वर्षों से अधिक का अनुभव है.

लखनऊ के रहने वाले समर्थ ने अपने करियर की शुरुआत एक स्टार्टअप न्यूज़ वेबसाइट से की थी, इसके बाद उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया, एनडीटीवी और रिपब्लिक भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. वह हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में रिपोर्टिंग करते हैं और पिछले दो वर्षों से अधिक समय से इंडिया टुडे ग्रुप का हिस्सा हैं.

समर्थ उत्तर प्रदेश की राजनीति, चुनावी कवरेज और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से की गई ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए विशेष रूप से जाने जाते हैं. उन्होंने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. राजनीति के अलावा उन्हें ट्रैवल और क्रिकेट में भी गहरी रुचि है.

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT