Profile

सुनील भट्ट

sunil.bhat@aajtak.com

सुनील जी भट्ट इंडिया टुडे ग्रुप के जम्मू ब्यूरो के प्रमुख हैं. वह इंडिया टुडे टीवी और आज तक के लिए रिपोर्टिंग करते हैं. जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में काम करने के दौरान उन्होंने LoC और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कई आतंकी हमलों और पाकिस्तानी गोलाबारी को कवर किया है. ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ-साथ सुनील मानवीय मुद्दों को सामने लाने के लिए भी जाने जाते हैं.

उन्होंने वाल्मिकी समाज, पश्चिमी पाकिस्तान से आए शरणार्थियों, गोरखा समुदाय, पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) से विस्थापित लोगों और कश्मीरी पंडितों से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग की है. उनकी रिपोर्टिंग में जम्मू से जुड़े ऐसे कई मुद्दे सामने आए हैं, जो कश्मीर के मुद्दों से अलग हैं.

सुनील ने जम्मू-कश्मीर के कई बड़े नेताओं के इंटरव्यू भी किए हैं. इनमें नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला, पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, जम्मू-कश्मीर बीजेपी प्रमुख रविंद्र रैना, पूर्व डिप्टी सीएम कविंद्र गुप्ता और डॉ. निर्मल सिंह शामिल हैं.

राष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने कांग्रेस नेता अंबिका सोनी, बीजेपी नेता राम माधव, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और स्मृति ईरानी समेत कई नेताओं से बातचीत की है. उन्होंने तमिलनाडु के मंत्री और AIADMK नेता आर. बी. उदय कुमार का भी इंटरव्यू किया है.

अंतरराष्ट्रीय मामलों में भी सुनील की अच्छी पकड़ है. खास तौर पर मिडिल-ईस्ट से जुड़े मुद्दों पर वह लगातार रिपोर्टिंग करते हैं. उन्होंने इजरायल की संसद की डिप्टी स्पीकर शैरेन हास्केल का इंटरव्यू भी किया है. वह इंडिया टुडे टीवी की डिबेट्स में इनहाउस पैनलिस्ट के तौर पर भी हिस्सा लेते रहे हैं.

सुनील सोशल मीडिया पर जम्मू-कश्मीर, आतंकवाद, भारत-इजरायल संबंधों और देश की राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार अपनी बात रखते हैं. वह इंडिया टुडे और आज तक की वेबसाइट्स के लिए भी लिखते हैं. इसके अलावा, उन्होंने इंडिया टुडे के डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कई फीचर रिपोर्ट्स की हैं और इंडिया टुडे ग्रुप के यूट्यूब चैनल्स के लिए भी नियमित योगदान देते हैं.

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT