
सुनील जी भट्ट
सुनील जी भट्ट इंडिया टुडे ग्रुप के जम्मू ब्यूरो प्रमुख हैं. जम्मू में रहते हुए उन्होंने LoC और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कई अहम घटनाओं को कवर किया है. इनमें आतंकी हमले और पाकिस्तानी गोलाबारी जैसी घटनाएं शामिल हैं. सुनील की रिपोर्टिंग में सीमावर्ती इलाकों की घटनाओं के साथ वहां रहने वाले लोगों की जिंदगी और उनकी समस्याएं भी जगह पाती हैं. उन्होंने वाल्मीकि समाज, पश्चिमी पाकिस्तान से आए शरणार्थियों, गोरखा समुदाय, PoJK से विस्थापित लोगों और कश्मीरी पंडितों से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाया है. उनकी रिपोर्टिंग का एक अहम पक्ष जम्मू की उन समस्याओं और आवाजों को सामने लाना रहा है, जिनकी चर्चा अक्सर कश्मीर के मुद्दों के बीच दब जाती है. उन्होंने जम्मू के अलग सामाजिक और राजनीतिक नजरिए को अपनी रिपोर्टिंग के जरिए राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया है.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT