बाड़मेर: पैसे और गहने जलाकर दो बच्चों के साथ टांके में कूदी महिला, पति पर गंभीर आरोप

Barmer crime news: बाड़मेर में एक रूह कपां देने वाली घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया है. घरेलू विवाद के बाद विवाहिता ने ऐसा कदम उठाया कि कलेजा मुंह को आ गया. पानी के टांके में डूबी दो मासूमों समेत महिला का शव मिलने के बाद खबर आग की तरह इलाके में फैल गई. […]

ADVERTISEMENT

बाड़मेर: पैसे और गहने जलाकर दो बच्चों के साथ टांके में कूदी महिला, पति पर गंभीर आरोप
बाड़मेर: पैसे और गहने जलाकर दो बच्चों के साथ टांके में कूदी महिला, पति पर गंभीर आरोप
Google CTA

Barmer crime news: बाड़मेर में एक रूह कपां देने वाली घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया है. घरेलू विवाद के बाद विवाहिता ने ऐसा कदम उठाया कि कलेजा मुंह को आ गया. पानी के टांके में डूबी दो मासूमों समेत महिला का शव मिलने के बाद खबर आग की तरह इलाके में फैल गई.

घटना के बाद विवाहिता का सुसाइड नोट भी मिला है. इसमें उसने अपने साथ हुई प्रताड़ना की जानकारी दी है. इधर मृतका के भाई ने उसके पति और देवरानी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

फोन नहीं उठाने पर हुआ विवाद
बताया जा रहा है कि पति का फोन ना उठाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया, जिसके बाद विवाहिता ने पहले घर में रखे रुपए और गहने जलाए. उसके बाद दो बच्चों को पानी के टांके में डालकर और उसके बाद खुद भी टांके में कूद गई. तीनों की पानी में डूबने से मौत हो गई. घटना बाड़मेर जिले के सदर थाना क्षेत्र के गंगासरा गांव की है.

देवरानी पर भी लगाए गंभीर आरोप
जानकारी के मुताबिक परिवार में कलह का कारण झिमोदेवी पत्नी चीमाराम ने पहले अपने 8 वर्षीय बेटे संतोष और ढाई साल की बेटी भावना को टांके में डाला और फिर खुद भी टांके में कूद गई. डूबने से तीनों की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने तीनों के शवों को टांके से बाहर निकालकर अपने कब्जे में लिया और जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. मृतका के भाई ने पति और देवरानी पर तंग परेशान करने का आरोप लगाया है.

बीकानेर में मजदूरी करता है पति
झिमोदेवी की शादी करीब 9 साल पहले हुई थी. उसका एक 8 वर्ष का बेटा और ढाई साल की बेटी थी. पति बीकानेर में मजदूरी करता है. पत्नी झिमोदेवी बच्चों के साथ घर ही थी. सोशल मीडिया पर पति-पत्नी का एक ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल हो रहा है, जिसमें पति पत्नी से फोन ना उठाने की बात कह रहा है. इसके बाद पत्नी ने बच्चों के साथ टांके में कूदकर आत्महत्या कर ली.

मृतका का सुसाइड नोट भी आया सामने
आत्महत्या से पहले विवाहिता ने सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें उसने लिखा कि मुझे बहुत प्रताड़ित किया जा रहा है. मेरा पति चीमारम और देवर धनाराम की पत्नी रामुदेवी पिछले 6 महीने से धमकियां दे रही हैं. दो बार पति के सामने कहा कि तुझे हम जिंदा जलाएंगे. पति से कहा तो पति का कहना था कि तुम्हे जिंदा रहना है तो देवरानी जैसा कहे वैसे करती जाओ. विवाहिता ने लिखा है अब मैं परेशान हो चुकी हूं. अब मुझसे और बर्दाश्त नहीं होगा. अंतिम में लिखा कि मेरे माता-पिता, भाई, बहनों मुझे माफ कर देना. मैंने अपना दर्द आपको नहीं बताया. इसके बाद विवाहिता ने अपने दो बच्चों के साथ टांके में कूदकर आत्महत्या कर ली.

भाई की रिपोर्ट पर कर रहे हैं जांच
सदर थानाधिकारी किशनसिंह के अनुसार मृतका के भाई ने पुलिस को रिपोर्ट सौंपकर पति और देवरानी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. वहीं रिपोर्ट के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है.

यह भी पढ़ें:

बाड़मेर: घर खरीदने निकले दंपति को ट्रेलर ने मारी टक्कर, पत्नी की दर्दनाक मौत