मोदी की जनसभा से पहले किरोड़ी ने संभाली कमान, लोगों को पीले चावल देकर की ये अपील, जानें

Rajasthan News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 12 फरवरी को होने वाली जनसभा की तैयारियों के लिए बीजेपी सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने कमान संभाल ली है. वह शुक्रवार को जनसभा की तैयारियों का जायजा लिया लेने दौसा के मीणा हाईकोर्ट पहुंचे. इस दौरान उन्होंने तैयारियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए. किरोड़ी ने प्रधानमंत्री की जनसभा […]

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Rajasthan News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 12 फरवरी को होने वाली जनसभा की तैयारियों के लिए बीजेपी सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने कमान संभाल ली है. वह शुक्रवार को जनसभा की तैयारियों का जायजा लिया लेने दौसा के मीणा हाईकोर्ट पहुंचे. इस दौरान उन्होंने तैयारियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए. किरोड़ी ने प्रधानमंत्री की जनसभा में लोगों को आमंत्रित करने के लिए लालसोट से पीले चावल बांटने के कार्यक्रम की भी शुरुआत की.

सभी किसानों और युवाओं से अपील करते हुए किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि 12 फरवरी को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दौसा में आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि वे यहां देश के सबसे बड़े एक्सप्रेस हाईवे दिल्ली-मुंबई का लोकार्पण करेंगे. उस दौरान एक बहुत बड़ी सभा रखी जा रही है और उसके लिए पीले चावल बांटने का कार्यक्रम मैंने पपलाज माता की कृपा से लालसोट से शुरू कर दिया है. 

यह भी पढ़ें: CM के बयान पर किरोड़ीलाल मीणा का पलटवार, कहा- कार्रवाई के बजाय क्लीन चिट बांट रहे मुख्यमंत्री

किरोड़ी ने कहा कि हमारी सभा सफलतम होगी. वैसी होगी जैसी 2018 के विधानसभा चुनाव के समय हुई थी. उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे से हमारे क्षेत्र का औद्योगिक विकास भी होगा और किसानों की आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी. इससे लोगों को रोजगार भी मिलेगा. मेरी जनता से अपील है कि आप सभी लक्खी मेले में शामिल हों.

गौरतलब है कि 12 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के दौसा पहुंचेंगे. वे यहां दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे का उद्घाटन करेंगे. इस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी एक्सप्रेस हाईवे का सफर करते हुए कार्यक्रम स्थल दौसा पहुंचेंगे.

यह भी पढ़ें: गहलोत ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां, बीजेपी से पूछे ये 10 सवाल, जानें पूरा मामला