Bihar Election 2025: बिहार में चुनाव को ऐलान से पहले आया C voter सर्वे, देखें क्या कहते है नतीजे?

ADVERTISEMENT

Google CTA
1

1/5

तेजस्वी यादव- सी वोटर के जून 2025 के सर्वे के अनुसार, तेजस्वी यादव 35% लोगों की पसंद के साथ मुख्यमंत्री की रेस में पहले स्थान पर हैं. हालांकि, फरवरी में उनकी लोकप्रियता 41% थी, जो अप्रैल में 36% और अब जून में 35% पर आ गई. इस 6% की गिरावट ने तेजस्वी के लिए खतरे की घंटी बजा दी है. 
 

2

2/5

नीतीश कुमार- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की लोकप्रियता में उतार-चढ़ाव देखने को मिला. फरवरी में 18% लोग उन्हें सीएम के तौर पर पसंद करते थे, अप्रैल में यह 15% तक गिरा, और जून में फिर 17% पर पहुंचा. 
 

3

3/5

प्रशांत किशोर- चुनावी रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर इस सर्वे में दूसरे नंबर पर उभरे हैं. उनकी लोकप्रियता फरवरी में 15% से बढ़कर जून में 18% हो गई है. प्रशांत की बढ़ती साख ने बिहार में तीसरे ध्रुव की संभावना को जन्म दिया है. साथ ही इस बढ़ती लोकप्रियता के कारण प्रशांत किशोर मुख्यमंत्री की रेस में जनता की दूसरी पसंद भी बन गए है.
 

4

4/5

चिराग पासवान- लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान की लोकप्रियता में शानदार उछाल आया है. फरवरी में केवल 4% लोग उन्हें पसंद करते थे, जो अप्रैल में 6% और जून में 10% हो गया. इन नतीजों को देखकर यह कहा जा सकता है कि जनता उन्हें पसंद करने लगी है.
 

5

5/5

सम्राट चौधरी- उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की लोकप्रियता में उतार-चढ़ाव देखा गया. फरवरी में 8% लोग उन्हें पसंद करते थे, अप्रैल में यह 13% तक पहुंचा, लेकिन जून में फिर 10% पर आ गया. एनडीए के भीतर नेतृत्व और सीट बंटवारे की खींचतान उनकी लोकप्रियता पर असर डाल सकती है.