Bihar Weather Update: बिहार में 8 अगस्त को इन जिलों में गरजेंगे बादल, 40 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा, IMD ने जारी किया अलर्ट
Bihar Rain Alert: बिहार में 8 अगस्त को मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने कई जिलों में तेज हवा और बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया गया है. जानिए अपने जिले है हाल.
ADVERTISEMENT

1/7
Bihar Mausam Update: देशभर के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है. बिहार में भी मौसम में मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार 8 अगस्त को बिहार में दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्वी जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा. ऐसे में प्रदेश के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

2/7
मौसम विभाग ने 8 अगस्त को बिहार के दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व हिस्सों के लिए चेतावनी जारी की है. रोहतास, भभुआ, बक्सर, औरंगाबाद, पटना, गया, नालंदा, नवादा, जहानाबाद, भागलपुर और मुंगेर जैसे जिलों में तेज हवाओं के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की आशंका जताई गई है. इन इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.

3/7
उत्तर बिहार के जिलों में 8 अगस्त को बारिश की तीव्रता थोड़ी कम रहेगी. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर और दरभंगा सहित उत्तरी जिलों के कुछ ही स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. उत्तर-पूर्वी बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज और पूर्णिया में भी कुछ जगहों पर बौछारें पड़ सकती हैं.

4/7
मौसम प्रणाली की बात करें तो समुद्र तल पर मॉनसून ट्रफ रेखा गंगानगर, दिल्ली, रांची और दीघा से होकर गुजर रही है. इसके अलावा, दक्षिणी गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. झारखंड के ऊपर भी ऊपरी हवा का चक्रवात सक्रिय है. इन प्रणालियों के असर से राज्य में मॉनसून की गतिविधियां लगातार बनी हुई हैं.

5/7
आने वाले दिनों में बिहार में बारिश और तेज होने की संभावना है. 9 अगस्त को राज्य के अररिया, भभुआ, दरभंगा, किशनगंज, मधुबनी, रोहतास, सीतामढ़ी, सुपौल और पश्चिम चंपारण में भारी बारिश का अलर्ट है. वहीं 10 अगस्त को बक्सर, गया, नवादा, समस्तीपुर, सारण, सीवान और वैशाली जिलों में मूसलाधार बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है.

6/7
11 अगस्त के बाद से राज्य में बारिश की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आने का अनुमान है. 11 से 13 अगस्त के दौरान केवल दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पूर्वी हिस्सों के एकाध स्थानों पर बारिश हो सकती है. 11 अगस्त के बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है, जिससे तापमान बढ़कर 34 से 36°C पहुंचेगा.

7/7
मौसम विभाग ने वज्रपात और तेज आंधी को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, ऊंचे पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे रहने से बचें. किसान भाइयों को सलाह दी जाती है कि वे कड़कती बिजली के दौरान खेतों में काम न करें और नजदीकी पक्के मकान या सुरक्षित स्थान में शरण लें.
