नेहा झा की कहानी में 25 साल का अजब संयोग, पूछताछ में पता चला परिवार का काला राज!
Neha Jha Samastipur News: समस्तीपुर जंक्शन पर 75 लीटर शराब के साथ पकड़ी गई नेहा झा की कहानी में 25 साल का अजब संयोग सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, उसकी बहन निशु झा भी 25 साल की उम्र में 21 लीटर विदेशी शराब के साथ पकड़ी गई थी. जांच में नेहा के परिवार का कथित शराब तस्करी कनेक्शन भी सामने आया है.
ADVERTISEMENT

1/7
बिहार के समस्तीपुर जंक्शन पर नई दिल्ली से जयनगर जाने वाली ट्रेन संख्या 12562 के फर्स्ट क्लास के H-1 कोच के कूप संख्या सात में पुलिस ने दस्तक दी. दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे महिला ने पुलिस की आवाज सुनकर खोला. अंदर महिला के साथ एक शख्स भी मौजूद था. RPF और CIB पुलिस ने दोनों से पूछताछ के बाद सामान की तलाशी ली. महिला ने तलाशी का विरोध करते हुए पुलिस से बहस की, लेकिन तलाशी के दौरान उसके बैग से 75 लीटर शराब बरामद हुई. शराबबंदी वाले बिहार में इतनी मात्रा में शराब मिलने के बाद दोनों को हिरासत में लिया गया और जरूरी कानूनी कार्रवाई के बाद GRP पुलिस के हवाले कर दिया गया.

2/7
गिरफ्तारी के बाद युवती की पहचान नेहा झा के रूप में हुई, जो समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के बारी गांव के वार्ड 12 की रहने वाली बताई गई है. वहीं उसके साथ मौजूद युवक की पहचान उसके जीजा ईशान के रूप में हुई. जांच में सामने आया कि नेहा AC फर्स्ट क्लास में बिना टिकट यात्रा कर रही थी. उसने RPF को बताया कि कूपे उसके जीजा के नाम पर बुक था, लेकिन जांच में ईशान के पास भी वैलिड टिकट नहीं मिला. शराब को लेकर नेहा ने बताया कि इसे शादी समारोह के लिए हरियाणा से लाया गया था, जहां ईशान रहता था. हालांकि, पुलिस नेहा की बात को अंतिम सच नहीं मान रही है और पूरे मामले की जांच कर रही है.

3/7
जांच एजेंसियां इस बात का पता लगाने में जुटी हैं कि क्या शराब की खेप वास्तव में शादी समारोह के लिए लाई जा रही थी या बिहार में शराब का कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है. इसी को लेकर नेहा और ईशान के फोन कॉल की डिटेल भी खंगाली जा रही है. पुलिस यह पता करना चाहती है कि यात्रा से पहले और यात्रा के दौरान दोनों ने किस-किस से बात की थी. जांच में अगर कोई अहम जानकारी सामने आती है तो मामले में कई और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं.

4/7
मामले की जांच के दौरान एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नेहा मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के तौर पर काम करने की आड़ में दरभंगा में कुछ डॉक्टरों और रसूखदार लोगों तक ब्रांडेड शराब पहुंचाने का काम करती थी. हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है. अगर यह आरोप साबित होता है तो मामला और भी बड़ा हो सकता है. यही वजह है कि GRP और RPF मामले की हर एंगल से जांच कर रही हैं.

5/7
पुलिस जांच में नेहा के परिवार का भी शराब तस्करी से पुराना नाता सामने आया है. नेहा के पिता संजय झा खेती-बाड़ी का काम करते थे और पुलिस के मुताबिक, वह शराब तस्करी के मामले में जेल भेजे जा चुके हैं. परिवार की बड़ी बेटी निशु झा भी तस्करी से जुड़ी हुई है. जानकारी के मुताबिक, 30 नवंबर 2025 को दरभंगा उत्पाद विभाग की टीम ने निशु झा को 21 लीटर विदेशी शराब के साथ पकड़ा था और वह भी जेल जा चुकी है. अब नेहा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस परिवार की पूरी कुंडली खंगालने में जुट गई है.

6/7
नेहा झा के मामले में एक हैरान करने वाला संयोग भी सामने आया है. बताया जा रहा है कि जब उसकी बड़ी बहन निशु झा को 21 लीटर विदेशी शराब के साथ पकड़ा गया था, तब उसकी उम्र 25 साल थी. अब नेहा की उम्र भी करीब 25 साल बताई जा रही है और वह 75 लीटर शराब के साथ पकड़ी गई है. यानी दोनों बहनें 25 साल की उम्र में शराब के मामले में पकड़ी गईं। इसी वजह से यह संयोग भी चर्चा में है.

7/7
मिली जानकारी के मुताबिक, नेहा झा चार बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटी है. सबसे बड़ी बहन अंशु झा की शादी हरियाणा के ईशान से हुई थी, जो नेहा के साथ पकड़ा गया है. दूसरी बहन निशु झा शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुकी है, जबकि तीसरी बहन अंजू झा दरभंगा के एक डायग्नोस्टिक सेंटर में काम करती है. परिवार के दो भाइयों में छोटा भाई गांव में रहता है और मैट्रिक की पढ़ाई कर रहा है. बड़ा भाई इंटर पास करने के बाद NEET की तैयारी कर रहा था, लेकिन असफल होने के बाद नशा करने लगा था और फिलहाल उसके नशा मुक्ति केंद्र में होने की बात कही जा रही है. वहीं नेहा ने दरभंगा के K.S. कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है.
