Farzi IAS Arrest: Tesla, महंगी शराब और आलीशान बंगला...100 करोड़ की प्रॉपर्टी वाला फर्जी IAS गिरफ्तार, रईसी देख पुलिस भी हैरान!
बिहार के खगड़िया में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति वाले एक कथित फर्जी IAS अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान मनीष कुमार गुप्ता उर्फ चिक्कू के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, वह करीब 10 साल से खुद को IAS अधिकारी बताकर लोगों को प्रभावित और ठगी करता था।
ADVERTISEMENT

बिहार के खगड़िया में एक ऐसे शख्स की गिरफ्तारी हुई है, जो खुद को IAS अधिकारी बताकर करीब 10 साल से लोगों को प्रभावित और ठगी करता था. मामला तब और चौंकाने वाला हो गया, जब पुलिस ने उसके ठिकाने पर करीब साढ़े सात घंटे तक छापेमारी की. तलाशी में ऐसी-ऐसी चीजें मिलीं, जिन्हें देखकर पुलिस भी हैरान रह गई.
