11वें सबरंग फिल्म अवॉर्ड्स 2026 का टीवी पर पहला प्रसारण 7 नवंबर को, जानें समय और चैनल की पूरी जानकारी
भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़े पुरस्कार समारोह '11वें सबरंग फिल्म अवॉर्ड्स 2026' का पहला प्रसारण शनिवार, 7 नवंबर को शाम 7 बजे पसंद टीवी पर होगा. टीवी पर देखें सितारों की धमाकेदार परफॉर्मेंस और अवॉर्ड नाइट के यादगार पल.
ADVERTISEMENT

भोजपुरी सिनेमा के सितारों, सुरीले संगीत और सिनेमाई प्रतिभा को सम्मानित करने वाला महाउत्सव ‘11वाँ सबरंग फिल्म अवॉर्ड्स 2026’ अब सीधे आपके टेलीविजन स्क्रीन पर उतरने जा रहा है. मुंबई में आयोजित हुए इस भव्य और रंगारंग समारोह का पहला टीवी प्रसारण शनिवार, 7 नवंबर 2026 को शाम 7 बजे से पसंद टीवी (Pasand TV) पर किया जाएगा.
सितारों की जगमगाहट और धमाकेदार प्रस्तुतियां
सबरंग फिल्म प्रोडक्शंस द्वारा आयोजित इस समारोह का मुंबई में 31 अक्टूबर 2026 को सफल आयोजन हुआ था. आयोजक कुलदीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में संपन्न हुए 11वें संस्करण में पर्दे पर नजर आने वाले सुपरस्टार्स के साथ-साथ पर्दे के पीछे दिन-रात मेहनत करने वाले तकनीशियनों और रचनाकारों को भी सम्मानित किया गया.
टेलीविजन प्रसारण के जरिए दर्शक अपने पसंदीदा कलाकारों की परफॉर्मेंस, मंच पर हुए सम्मान के भावुक पलों और भोजपुरी मनोरंजन के अद्भुत रंगों का मजा अपने घर बैठे ले सकेंगे.
'टुनटुन' सर्वश्रेष्ठ फिल्म, निरहुआ और अंजना सिंह को मिला अभिनय का ताज
इस वर्ष अवॉर्ड नाइट में कई बड़ी फिल्मों और कलाकारों का बोलबाला रहा:
- सर्वश्रेष्ठ फिल्म: रत्नाकर कुमार (वर्ल्डवाइड चैनल) की फिल्म ‘टुनटुन’ ने साल की बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता.
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ को फिल्म ‘बलमा बड़ा नादान 2’ के लिए बेस्ट एक्टर चुना गया.
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: अंजना सिंह को फिल्म ‘कुस्ती’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के खिताब से नवाजा गया.
- क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर: यश कुमार को फिल्म ‘नागराज और चंडारिका’ के लिए क्रिटिक्स चॉइस बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिला.
इसके अलावा निर्देशन, कहानी, पटकथा, संगीत, गायन और कोरियोग्राफी जैसे सभी तकनीकी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दिग्गजों को सम्मानित किया गया.
देखना न भूलें भोजपुरी सिनेमा का सबसे बड़ा शो
अल्ट्राटेक सीमेंट द्वारा पावर्ड इस शानदार आयोजन में कैंडिड डस्टिंग पाउडर हाइजीन पार्टनर और घड़ी डिटर्जेंट पाउडर स्पेशल पार्टनर के रूप में शामिल रहे.
अपनी 10 सफल वार्षिकोत्सवों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए 11वां संस्करण एक बार फिर भोजपुरी भाषा, संस्कृति और सिनेमा का सबसे बड़ा संगम साबित हुआ है.
प्रसारण का समय और तारीख:
- शो: 11वाँ सबरंग फिल्म अवॉर्ड्स 2026
- दिन और तारीख: शनिवार, 7 नवंबर 2026
- समय: शाम 7:00 बजे से
- चैनल: पसंद टीवी
