बिहार में अब फ्री मिलेगी 125 यूनिट बिजली, सीएम नीतीश ने जनता को दिया चुनावी तोहफा!

125 Units Free Electricity Bihar: बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों से ठीक पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की जनता को बड़ा चुनावी तोहफा दिया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

125 Units Free Electricity Bihar: बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों से ठीक पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की जनता को बड़ा चुनावी तोहफा दिया है. 1 अगस्त 2025 से राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलेगी. इस योजना का लाभ जुलाई महीने के बिजली बिल से ही मिलना शुरू हो जाएगा.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद सोशल मीडिया पर इस महत्वपूर्ण घोषणा की जानकारी दी. उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, "हमारा लक्ष्य हमेशा से ही सभी को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना रहा है. अब हमने यह निर्णय लिया है कि राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ता 125 यूनिट तक बिजली का कोई शुल्क नहीं देंगे."

इस फैसले से बिहार के कुल 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को सीधा फायदा पहुंचने की उम्मीद है. खासकर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए यह योजना बड़ी राहत लेकर आएगी.

सौर ऊर्जा को भी मिलेगा बढ़ावा

मुफ्त बिजली के साथ-साथ मुख्यमंत्री ने सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने की भी बात कही. उन्होंने बताया कि अगले तीन वर्षों में सभी घरेलू उपभोक्ताओं की सहमति से उनके घरों की छतों पर या नजदीकी सार्वजनिक स्थलों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए जाएंगे. नीतीश कुमार ने 'कुटीर ज्योति योजना' का भी जिक्र किया, जिसके तहत अत्यंत गरीब परिवारों के लिए सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी.