72वीं BPSC PT परीक्षा की तारीख बदली, 25 अक्टूबर को नहीं होगी परीक्षा, नई डेट का इंतजार
72वीं BPSC संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट सामने आया है. 25 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित PT परीक्षा अब इस तारीख को नहीं होगी. नई तारीख को लेकर BPSC के आधिकारिक ऐलान का इंतजार है.
ADVERTISEMENT

बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए 72वीं BPSC परीक्षा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. जिस 25 अक्टूबर 2026 की तारीख को अभ्यर्थी परीक्षा के लिए तैयारियां कर रहे थे, अब उस दिन 72वीं BPSC संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा होने की संभावना नहीं है. सूत्रों के मुताबिक आयोग ने परीक्षा को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है. हालांकि, नई परीक्षा तारीख को लेकर बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.
