Bigg Boss 20: निरहुआ को लेकर आम्रपाली का खुलासा, एक्ट्रेस ने कहा- वो चाहते हैं मैं शादी कर लूं !
आम्रपाली दुबे ने Bigg Boss 20 में निरहुआ संग अपने रिश्ते और डेटिंग की खबरों पर खुलकर बात की. एक्ट्रेस ने बताया कि दिनेश लाल यादव उन्हें शादी करने के लिए समझाते रहते हैं.
ADVERTISEMENT

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे इन दिनों 'बिग बॉस 20' में अपने अंदाज से दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं. शो में जहां उनके बेबाक अंदाज की चर्चा हो रही है, वहीं उनकी निजी जिंदगी से जुड़े किस्से भी लगातार सामने आ रहे हैं. इसी कड़ी में आम्रपाली ने उस रिश्ते पर भी बात की है, जिसे लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री में लंबे समय से खूब चर्चा होती रही है. आम्रपाली दुबे का नाम भोजपुरी सुपरस्टार और नेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के साथ काफी समय से जोड़ा जाता रहा है. दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है और पर्दे पर उनकी जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया. इसी वजह से दोनों की दोस्ती को लेकर अक्सर डेटिंग की अटकलें लगती रही हैं. हालांकि, आम्रपाली ने एक बार फिर इन चर्चाओं को अलग नजरिए से साफ करने की कोशिश की है. बिग बॉस के घर में लव गिल से बातचीत के दौरान उन्होंने निरहुआ के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में खुलकर बात की.
