Bihar Election 2025: आम आदमी पार्टी ने दूसरी लिस्ट की जारी, 48 उम्मीदवारों के नाम, देखें पूरी लिस्ट
AAP second Candidates List: आम आदमी पार्टी ने बिहार चुनाव के लिए 48 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की. पार्टी 243 सीटों पर लड़ेगी. प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव ने दी जानकारी.
ADVERTISEMENT

आप की दूसरी लिस्ट जारी, 48 उम्मीदवारों के नाम
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में सरगर्मियां तेज हो चुकी है. ऐसे में हर एक राजनीतिक दल ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करना शुरू कर दिया है. इस बार बिहार चुनाव इसलिए भी दिलचस्प हो गया है क्योंकि यहां कई पार्टियां एक-दूसरे से भिड़ेंगी. इसी बीच आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी है. इस लिस्ट में कुल 48 उम्मीदवारों के नाम दिए गए है. इससे पहले पार्टी ने 11 नामों की लिस्ट जारी की थी. आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.