BSEB 12th Result 2026 Toppers: बिहार बोर्ड इंटर कॉमर्स में अदिति का जलवा, मार्कशीट देख आप भी कहेंगे वाह!

बिहार बोर्ड इंटर कॉमर्स रिजल्ट में अदिति कुमारी ने 480 अंक हासिल कर पूरे राज्य में टॉप किया है. उनकी मार्कशीट में एकाउंटेंसी और इकोनॉमिक्स जैसे विषयों में शानदार स्कोर ने उन्हें प्रदेश का सिरमौर बना दिया है.

ADVERTISEMENT

कॉमर्स टॉपर अदिति
कॉमर्स टॉपर अदिति
google news

Bihar Board 12th Commerce Topper List: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने आज इंटरमीडिएट कॉमर्स के रिजल्ट जारी कर दिए हैं और इस बार सफलता का चेहरा बनी हैं अदिति कुमारी. अदिति ने कॉमर्स स्ट्रीम में 480 अंक हासिल कर पूरे बिहार में पहला स्थान (Rank 1) हासिल किया है. उनकी इस शानदार कामयाबी ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ा दिया है.