बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मिलने पहुंची अक्षरा सिंह, जानिए दोनों के बीच क्या हुई बात, कैमरे पर खुद बताया

Bihar Health Minister Nishant Kumar News: नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के स्वास्थ्य मंत्री बनते ही भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह उनसे मुलाकात करने पहुंचीं. गुलदस्ते के साथ हुई इस शिष्टाचार मुलाकात के पीछे क्या कोई बड़ा सियासी संकेत है या भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए कोई नई योजना? जानिए अक्षरा सिंह ने बाहर आकर पत्रकारों से क्या कहा.

ADVERTISEMENT

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से अक्षरा सिंह ने की मुलाकात
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से अक्षरा सिंह ने की मुलाकात
google news

Akshara Singh Meets Nishant Kumar: बिहार कैबिनेट में बदलाव के बाद सियासी गलियारों से लेकर ग्लैमर जगत तक हलचल तेज हो गई है. हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने स्वास्थ्य मंत्री के रूप में शपथ ली है. पदभार संभालते ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उस मुलाकात की हो रही है जिसने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है. भोजपुरी की 'शेरनी' कही जाने वाली मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह अचानक निशांत कुमार से मिलने उनके दफ्तर पहुंच गईं.