छठ पर शारदा सिन्हा को लेकर अफवाहों के बीच बेटे ने दिया ये अपडेट, PM मोदी ने भी किया फोन
अंशुमान सिन्हा को पीएम मोदी ने फोन पर उनकी मां शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य की जानकारी ली. इस बात की जानकारी अंशुमान सिन्हा ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर दी.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: बिहार तक.
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य को लेकर आया ताजा अपडेट.
पीएम मोदी ने भी उनके बेटे को फोन कर स्वास्थ्य के बारे में ली जानकारी.
यूपी-बिहार समेत देश के कई हिस्सों में छठ पर्व के हर्षोल्लास के बीच एक बुरी खबर ने छठ गीत प्रेमियों को झकझोर दिया. जानी-मानी बॉलीवुड सिंगर और लोक गायिका शारदा सिन्हा वेंटिलेटर पर हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ी बुरी खबर वायरल हो गई. जहां-तहां शारदा सिन्हा के फैन्स निराश हो गए. इसी बीच शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान सिन्हा ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर उनका हेल्थ अपडेट दिया और फैन्स से अपील भी की.