बिहार-बंगाल के इन जिले काटकर बना नया राज्य तो कौन से जिले होंगे शामिल? यहां जानिए हिंदू-मुस्लिम की आबादी का पूरा गणित

RJD MLA Ranvijay Sahu New State: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे के बीच सीमांचल और बंगाल के कुछ जिलों को काटकर नया केंद्र शासित प्रदेश बनाने की चर्चा ने देश का ध्यान खींचा है. आरजेडी का दावा है कि ये मुस्लिम वोट बैंक को कमजोर करने की चाल है. ऐसे में जानिए क्या है इन 6 जिलों का पूरा गणित.

ADVERTISEMENT

RJD MLA Ranvijay Sahu New State
RJD MLA Ranvijay Sahu New State
google news

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तीन दिवसीय बिहार दौरे ने राज्य की सियासत में एक नया तूफान खड़ा कर दिया है. गृह मंत्री के इस दौरे के बीच एक ऐसी चर्चा तेज हो गई है जिसने बिहार और पश्चिम बंगाल से लेकर दिल्ली तक के राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है. दरअसल, आरजेडी विधायक रणविजय साहू ने दावा किया है कि बिहार के सीमांचल और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों को मिलाकर एक नया राज्य या केंद्र शासित प्रदेश बनाने की तैयारी चल रही है. बता दें अगर ऐसा होता है तो इससे विपक्षी पार्टियों का चुनावी समीकरण पूरी तरह बिगड़ सकता है.