'किसकी मजाल जो लवली आनंद का टिकट काट दे?' आनंद मोहन की खुली चेतावनी, निर्दलीय लड़ने के भी दिए संकेत
Anand Mohan News: बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन ने शिवहर लोकसभा सीट और पत्नी लवली आनंद के टिकट को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि 'किसी की मजाल नहीं जो लवली आनंद का टिकट काट दे' और जरूरत पड़ने पर निर्दलीय चुनाव लड़ने के भी संकेत दिए. साथ ही जेडीयू, बीजेपी, ऋतु जायसवाल और 2029 लोकसभा चुनाव को लेकर भी कई अहम राजनीतिक टिप्पणियां कीं.
ADVERTISEMENT

Anand Mohan on Bihar Politics
बिहार की राजनीति में एक बार फिर से गरमा-गर्मी का माहौल देखने को मिल रहा है. बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद मोहन ने शिवहर लोकसभा सीट और अपनी पत्नी लवली आनंद के राजनीतिक भविष्य को लेकर बेहद कड़े तेवर दिखाए हैं. 'बिहार तक' को दिए एक खास इंटरव्यू में आनंद मोहन ने विरोधियों और अपनी ही सहयोगी पार्टी के नेताओं को खुली चेतावनी दे दी है. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि वे कोई भीख का कटोरा लेकर राजनीति नहीं करते हैं और किसी की इतनी हैसियत नहीं है जो लवली आनंद का टिकट काट सके. आनंद मोहन ने दोटूक लहजे में कहा कि 'आग से खेलने की कोशिश न करें, मैं किसी मुर्दा कौम का नेता नहीं हूं, बल्कि एक जिंदा कौम का नेता हूं.' विस्तार से जानिए आनंद मोहन ने और क्या-कुछ कहा.