अनंत सिंह ने अनुज सिंह के समर्थन में निकाली आशीर्वाद यात्रा, कहा- इतना वोट दीजिए कि पेटी भर जाए

नालंदा में जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने जन सुराज एमएलसी उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह के समर्थन में आशीर्वाद यात्रा निकाली. इस दौरान अनंत सिंह ने लोगों से अनुज सिंह को इतना वोट देने की अपील की कि उनकी वोट पेटी भर जाए. अनंत सिंह के इस ऐलान के बाद पटना स्नातक एमएलसी चुनाव की सियासत में चर्चा तेज हो गई है.

ADVERTISEMENT

Anant Singh News
Anant Singh News
Google CTA

नालंदा में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है. जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने जन सुराज के एमएलसी उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह के समर्थन में आशीर्वाद यात्रा निकाली. इस दौरान अनंत सिंह ने खुलकर अनुज सिंह के पक्ष में समर्थन का ऐलान किया और लोगों से उन्हें ज्यादा से ज्यादा वोट देने की अपील की.