अनंत सिंह की बेटी की शादी में बॉलीवुड और भोजपुरी के दिग्गजों से सजेगी महफिल, 4 लाख लोगों के भोज का इंतजाम

मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी में देश भर से दिग्गज मेहमान जुटेंगे. बॉलीवुड और भोजपुरी सिनेमा के तीन दर्जन से ज्यादा सितारे महफिल सजाएंगे.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

बिहार के मोकामा से बाहुबली नेता और विधायक अनंत सिंह की बेटी का विवाह समारोह इस समय राज्य भर में सबसे बड़ा चर्चा का विषय बना हुआ है. इस शादी को बेहद भव्य और शाही अंदाज में आयोजित करने की तैयारियां जोरों पर हैं. शादी के निमंत्रण पत्र बांटे जाने के साथ ही इस समारोह में आने वाले दिग्गज मेहमानों और फिल्मी सितारों की सूची भी सामने आ गई है.

राजनीति के दिग्गजों को भेजा गया न्योता

अनंत सिंह ने स्पष्ट किया है कि शादी-ब्याह के शुभ अवसर पर किसी प्रकार का राजनीतिक भेदभाव नहीं होता है. उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है.

शादी के कार्ड जिन प्रमुख राजनीतिक हस्तियों को भेजे जा रहे हैं, उनमें शामिल हैं:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

बिहार सरकार के मंत्री प्रेम कुमार सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि.

बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री तक के तीन दर्जन सितारे मचाएंगे धमाल

शादी के जश्न में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और रंग जमाने के लिए सिनेमा जगत की नामचीन हस्तियों को न्योता दिया गया है. अनंत सिंह के पैतृक गांव लदमा में परफॉर्मेंस देने और शिरकत करने के लिए तीन दर्जन से अधिक कलाकारों के नाम तय हुए हैं.

प्रमुख कलाकारों की सूची:

बॉलीवुड हस्तियां: अभिनेता सोनू सूद, पार्श्व गायक उदित नारायण.

भोजपुरी व लोक संगीत के सितारे: गायक व सांसद मनोज तिवारी, पावरस्टार पवन सिंह, अभिनेत्री अक्षरा सिंह, मैथिली ठाकुर, रवि किशन, गुंजन सिंह, कल्लू, गोलू राजा, और राकेश मिश्रा.

फीमेल स्टार्स व मॉडल: आयशा खान, नेहा निष्ठा, खुशी कक्कड़, मोनिका, सोना सिंह, शिल्पी राघवानी, करीना पांडे, हेमा पांडे, और अर्चना तिवारी.

इसके अलावा दुबई से भी कई खास मेहमान और मॉडल्स शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए पहुंच रहे हैं.

4 लाख लोगों के लिए लजीज व्यंजन 

इस शाही शादी की व्यवस्थाएं भी अद्भुत हैं:

विशाल भोज: शादी में आने वाले शुभचिंतकों और जनता के लिए शुरुआती चरण में ही 4 लाख लोगों के भोजन की व्यवस्था की जा रही है. अनंत सिंह के मुताबिक 150 से अधिक मुख्य कारीगर लजीज व्यंजन तैयार कर रहे हैं.

घुड़दौड़ प्रतियोगिता (हॉर्स रेस): पारंपरिक अंदाज में शादी के अवसर पर एक भव्य घुड़दौड़ का आयोजन किया जा रहा है. इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को महिंद्रा थार (Thar) गाड़ी, द्वितीय स्थान वाले को मोटरसाइकिल और तृतीय स्थान पर रहने वाले को स्कूटी पुरस्कार में दी जाएगी.

बिहार में छठ पूजा को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट: घाटों पर पटाखों और निजी नावों पर बैन, जानें गाइडलाइंस