Anant Singh बेटी की शादी में दामाद को देंगे 3.5 करोड़ की Defender, छोटे बेटे के लिए भी मंगाई BMW

मोकामा विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं. शादी में होने वाले दामाद को करीब 3.5 करोड़ रुपये की Defender कार देने की चर्चा है, जबकि छोटे बेटे अभिनव सिंह के लिए BMW कार आई है. शादी के दिन ही अभिनव का जनेऊ संस्कार भी होगा.

ADVERTISEMENT

Anant Singh News
Anant Singh News
Google CTA

बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी को लेकर इन दिनों उनके परिवार में तैयारियां चल रही हैं. इस बीच शादी में दिए जाने वाले महंगे तोहफों की भी चर्चा हो रही है. बताया जा रहा है कि अनंत सिंह अपने होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार उर्फ अंकित कुमार को करीब 3.5 करोड़ रुपये की Land Rover Defender कार गिफ्ट करेंगे. इसी बीच अनंत सिंह के आवास पर नई Defender कार पहुंचने की बात भी सामने आई है.

छोटे बेटे अभिनव के लिए आई BMW कार

बेटी की शादी के साथ अनंत सिंह के छोटे बेटे अभिनव सिंह के लिए भी खास इंतजाम किया गया है. जानकारी के मुताबिक, अभिनव के लिए BMW कार मंगाई गई है. यानी परिवार में बेटी की शादी के साथ छोटे बेटे के लिए भी नई गाड़ी का तोहफा चर्चा में है.

शादी के दिन ही होगा अभिनव का जनेऊ संस्कार

अनंत सिंह के परिवार में 25 नवंबर 2026 को दो बड़े मांगलिक कार्यक्रम होने हैं. इसी दिन उनकी छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी होगी और छोटे बेटे अभिनव सिंह का जनेऊ संस्कार भी आयोजित किया जाएगा. इसके लिए अनंत सिंह के पैतृक गांव लदमा में तैयारियां की जा रही हैं.

कौन हैं अनंत सिंह के होने वाले दामाद?

शिवांगी सिंह की शादी ऋषिकेश कुमार उर्फ अंकित कुमार से तय हुई है. ऋषिकेश मूल रूप से पटना जिले के बिहटा इलाके के रहने वाले हैं. उन्होंने अमेरिका के अटलांटा स्थित जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी से MBA की पढ़ाई की है. जानकारी के मुताबिक, वह पिछले 10 साल से अधिक समय से अमेरिका में रह रहे हैं और फिलहाल वहीं नौकरी कर रहे हैं.

दिल्ली की एमिटी यूनिवर्सिटी से पढ़ी हैं शिवांगी

अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह ने दिल्ली की एमिटी यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद उन्होंने मास्टर्स की पढ़ाई भी की. शिवांगी की शादी को लेकर परिवार में बड़े स्तर पर तैयारियां चल रही हैं. उनके होने वाले ससुर रणविजय सिंह CRPF में कमांडेंट बताए जाते हैं.

शादी और जनेऊ को लेकर लदमा में तैयारियां

अनंत सिंह के तीन बेटे हैं. बड़े बेटे अभिषेक और उनके जुड़वां भाई अंकित ने दिल्ली से पॉलिटिकल साइंस की पढ़ाई की है. अभिषेक के राजनीति में आने की चर्चा भी होती रही है. वहीं, सबसे छोटे बेटे अभिनव का जनेऊ संस्कार बेटी की शादी वाले दिन ही होगा. 25 नवंबर को होने वाले इन दोनों आयोजनों के लिए लदमा में तैयारियां की जा रही हैं.