'नाच-गाना मनोरंजन के लिए होता है, बाप-मां के श्राद्ध के लिए नहीं...', गोपालगंज में FIR के बाद भड़के अनंत सिंह
Anant Singh on FIR: गोपालगंज में कार्यक्रम के दौरान दर्ज FIR पर मोकामा विधायक अनंत सिंह का तीखा बयान सामने आया है. अनंत सिंह ने FIR को महा गलत बताते हुए प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि नाच-गाना मनोरंजन का हिस्सा है, इसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है.जानिए गोपालगंज विवाद, FIR और अनंत सिंह के बयान से जुड़ी पूरी खबर विस्तार से.
ADVERTISEMENT

Anant Singh
बिहार के मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे सरकार एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज और कड़े तेवरों के कारण चर्चा में हैं. गोपालगंज में एक कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद और उसके बाद दर्ज हुई FIR पर अनंत सिंह ने प्रशासन को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने दो-टूक शब्दों में कहा कि अगर उनके कहीं जाने से दिक्कत है, तो प्रशासन उन्हें लिखित में दे दे, वह भविष्य में किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने ही नहीं जाएंगे. विस्तार से जानिए अनंत सिंह ने क्या-कुछ कहा है.