अनंत सिंह की नीतीश कुमार से बंद कमरे में हुई मुलाकात, सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज!
अनंत सिंह ने नीतीश कुमार से मुलाकात की. बांकीपुर उपचुनाव के बाद हुई इस मुलाकात के सियासी मायने क्या हैं? जानिए पूरी कहानी...
ADVERTISEMENT

अनंत सिंह नीतीश कुमार से मिले
बिहार की सियासत में जेडीयू विधायक अनंत सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात ने नई चर्चा छेड़ दी है. अनंत सिंह गुरुवार को सात सर्कुलर रोड स्थित आवास पहुंचे, जहां उन्होंने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात बंद कमरे में हुई, लेकिन इसके राजनीतिक मायनों को लेकर अब कई तरह के सवाल उठ रहे हैं.
