Anant Singh vs Neeraj Kumar: विवाद सुलझाने की जिम्मेदारी Lalan Singh को, Sanjay Jha ने साफ कर दिया रास्ता
पटना स्नातक MLC चुनाव में अनंत सिंह के नीरज कुमार के खिलाफ खड़े होने से JDU के अंदर खींचतान बढ़ी है. अब संजय झा ने कहा है कि इस मामले को ललन सिंह बातचीत के जरिए सुलझाएंगे.
ADVERTISEMENT

Anant Singh vs Neeraj Kumar
बिहार की राजनीति में इन दिनों विधानसभा से ज्यादा चर्चा पटना स्नातक MLC सीट की हो रही है. वजह है JDU के अंदर सामने आई अनंत सिंह और नीरज कुमार की खींचतान. अनंत सिंह ने पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया है और जन सुराज के अनुज सिंह के समर्थन का ऐलान कर चुके हैं. अब इस पूरे विवाद पर JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा का बयान सामने आया है.
