अनंत सिंह और नीरज कुमार में क्यों है विवाद? असली वजह समझिए !
JDU विधायक अनंत सिंह और MLC नीरज कुमार के बीच पटना स्नातक सीट के MLC चुनाव में समर्थन को लेकर विवाद सामने आया था. अनंत सिंह ने नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज कुमार सिंह को समर्थन देने का ऐलान किया था. विवाद को खत्म करने के लिए JDU प्रदेश कार्यालय में दोनों नेताओं की बैठक हुई. लेकिन बैठक के बाद अनंत सिंह ने मीडिया के सवालों का कोई जवाब नहीं दिया और चुपचाप गाड़ी से निकल गए. अब सवाल है कि दोनों नेताओं के बीच आखिर विवाद क्या है?
ADVERTISEMENT

अनंत सिंह और नीरज कुमार में विवाद
जनता दल (यूनाइटेड) में मोकामा विधायक अनंत सिंह और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सह विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार के बीच चल रहा विवाद अब पार्टी के अंदर तक पहुंच गया है. आगामी पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के MLC चुनाव में उम्मीदवारी और समर्थन को लेकर दोनों नेताओं के बीच खींचतान सामने आई थी. विवाद तब और गहरा गया, जब अनंत सिंह ने अपनी ही पार्टी के मौजूदा MLC नीरज कुमार के समर्थन से इनकार कर उनके विरोधी डॉ. अनुज कुमार सिंह को समर्थन देने का ऐलान कर दिया.
