अनंत सिंह का नीतीश कुमार को मैसेज, 11 साल जेल का जिक्र कर बोले- पार्टी रहे या जाए, मैं किसी की नहीं सुनूंगा

अनंत सिंह ने नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है. नीरज कुमार से विवाद के बीच उन्होंने कहा कि वह नीतीश कुमार के प्रशंसक हैं, लेकिन उनकी सरकार में 11 साल जेल में रहे. अनंत सिंह ने कहा कि अब वह किसी के कहने से अपना फैसला नहीं बदलेंगे.

ADVERTISEMENT

anant singh nitish kumar
anant singh nitish kumar
Google CTA

बिहार की राजनीति में अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच चल रहा विवाद अब लगातार नए बयान और नए सियासी संकेत सामने ला रहा है. जेडीयू के आधिकारिक उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ खुलकर खड़े हुए अनंत सिंह ने अब नीतीश कुमार का नाम लेकर अपनी स्थिति को और स्पष्ट करने की कोशिश की है. एक निजी चैनल से बातचीत में अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के प्रति अपने व्यक्तिगत सम्मान का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि वह नीतीश कुमार के प्रशंसक हैं. हालांकि, इसी के साथ उन्होंने अपने उस अनुभव का भी उल्लेख किया जब वह नीतीश कुमार के शासनकाल में लंबे समय तक जेल में रहे.