Bihar MLC Election: पटना स्नातक MLC चुनाव में नया ट्विस्ट, अनंत के दुश्मन ने नीरज से मिलाया हाथ !
पटना स्नातक MLC चुनाव में जन सुराज नेता पियूष प्रियदर्शी ने अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह का समर्थन करने से इनकार कर दिया है. पियूष ने अपने फैसले को अनंत सिंह के साथ पुराने राजनीतिक टकराव, दुलारचंद यादव मामले और अपनी नैतिक प्रतिबद्धताओं से जोड़ा है. हालांकि, उन्होंने जेडीयू के नीरज कुमार के समर्थन का सीधे ऐलान नहीं किया है.
ADVERTISEMENT

बिहार में पटना स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है. उम्मीदवारों के बीच मुकाबले के साथ अब नेताओं के पुराने राजनीतिक रिश्ते और टकराव भी चुनावी चर्चा का हिस्सा बन गए हैं. इसी बीच जन सुराज नेता पियूष प्रियदर्शी के एक बयान ने पटना स्नातक सीट की सियासत में नया ट्विस्ट जोड़ दिया है.
