अनंत रोके न रुके..प्रशांत किशोर के कैंडिडेट के नॉमिनेशन में पहुंचे, अब क्या करेगी पार्टी?
पटना स्नातक MLC सीट पर JDU के अंदर सियासी खींचतान सामने आई है. JDU विधायक अनंत सिंह जन सुराज उम्मीदवार अनुज सिंह के समर्थन में उतरे और JDU के नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. अनुज सिंह के नामांकन में पहुंचे अनंत सिंह के रुख से बिहार की सियासत में नई चर्चा शुरू हो गई है.
ADVERTISEMENT

जनसुराज उम्मीदवार के समर्थन में अनंत सिंह
पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव की पटना स्नातक सीट पर मुकाबला अब सिर्फ उम्मीदवारों के बीच नहीं रह गया है. इस सीट पर JDU के भीतर की खींचतान भी खुलकर सामने आ गई है. मोकामा से JDU विधायक अनंत सिंह ने अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और जन सुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह के समर्थन में खुलकर मैदान में उतर आए हैं. गुरुवार को अनुज सिंह के नामांकन के दौरान अनंत सिंह भी उनके साथ नजर आए. दोनों नामांकन के लिए साथ निकले. इस दौरान अनंत सिंह की मौजूदगी ने पटना स्नातक सीट के चुनावी मुकाबले को और चर्चा में ला दिया.
