'मुझे फंसाया गया, हम तो'...जेल से बाहर आते ही मोकामा विधायक अनंत सिंह ने दे दिया बड़ा बयान, विरोधियों पर लगाया ये आरोप
Anant Singh video: मोकामा विधायक अनंत सिंह चार महीने बाद जेल से रिहा होकर पटना पहुंचे तो उनके स्वागत में भारी भीड़ उमड़ पड़ी. इस दौरान उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए विरोधियों पर साजिश रचने का आरोप लगाया. देखिए जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने क्या क्या कहा.
ADVERTISEMENT

Mokama MLA Anant Singh release
Mokama MLA Anant Singh release:बिहार की राजनीति के सबसे चर्चित चेहरों में से एक और मोकामा के विधायक अनंत सिंह करीब चार महीने के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार जेल से बाहर आ गए हैं. दुलारचंद यादव हत्याकांड में कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जैसे ही अनंत सिंह पटना स्थित अपने सरकारी आवास पर पहुंचे, वहां का नजारा किसी बड़े उत्सव से कम नहीं था. समर्थकों के भारी हुजूम, ढोल-नगाड़ों की गूंज और आसमान में होती आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया गया.