4 महीने बाद जेल से आ रहे बाहुबली विधायक, 10 हजारों समोसे 20 हजार रसगुल्ले! ऐसी है अनंत सिंह के स्वागत मे तैयारी
बाहुबली विधायक अनंत सिंह आज दोपहर 2 बजे बेऊर जेल से रिहा हो रहे हैं, जिनके स्वागत में पटना आवास पर 3 लाख रसगुल्लों और भव्य महाभोज का शाही इंतजाम किया गया है. रिहाई के अगले दिन वे पटना से मोकामा तक 50 किलोमीटर लंबा मेगा रोड-शो निकालेंगे और बड़हिया महारानी स्थान मंदिर में मत्था टेकेंगे.
ADVERTISEMENT

अनंत सिंह
बिहार की सियासत में 'छोटे सरकार' के नाम से मशहूर बाहुबली विधायक अनंत सिंह के समर्थकों के लिए आज का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है. करीब 4 महीने सलाखों के पीछे गुजारने के बाद जेडीयू विधायक अनंत सिंह आज यानी सोमवार दोपहर 2 बजे पटना की बेऊर जेल से बाहर आ रहे हैं. दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया है.